एक करोड़ आहुतियों के साथ संपन्न हुआ श्रीराम महायज्ञ

भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद अंगद चालीसा का हुआ विमोचन अंगद-रावण संवाद सुन मुग्ध हुए श्रद्धालु बक्सर. सोमेश्वर स्थान के चरित्रवन स्थित गंगा तट पर नौ दिनों से चल रहे शतमुख कोटिहोमात्मक श्रीराम महायज्ञ का रविवार को विधिवत समापन हुआ. जगत गुरु स्वामी रामनरेशाचार्य महाराज के सानिध्य में चल रहे यज्ञ के […]
भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
अंगद चालीसा का हुआ विमोचन
अंगद-रावण संवाद सुन मुग्ध हुए श्रद्धालु
बक्सर. सोमेश्वर स्थान के चरित्रवन स्थित गंगा तट पर नौ दिनों से चल रहे शतमुख कोटिहोमात्मक श्रीराम महायज्ञ का रविवार को विधिवत समापन हुआ. जगत गुरु स्वामी रामनरेशाचार्य महाराज के सानिध्य में चल रहे यज्ञ के पूर्णाहुति में एक करोड़ आहूति के पश्चात धर्म का सर्वश्रेष्ठ स्वरूप यज्ञ का समापन भक्तों एवं श्रद्धालुओं के सैलाब के बीच संपन्न हुआ.भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रामाणिक कार्यक्रम के दौरान भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य माना. रामलीला के अंतिम दिन अंगद-रावण संवाद, रावण वध, भरत मिलाप एवं प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक का मंचन हुआ. मंचन के पश्चात भक्तों ने भगवान श्रीराम के चरित्र को अपनाना ही अपना धर्म समझा और अपने जीवन का लक्ष्य समझा. कार्यक्रम के दौरान महाराज श्री के द्वारा प्रो. प्रज्ञान किंकर देव उर्फ प्रो. रामदेव प्रसाद सिंह देव, देव रचित अंगद चालीसा का विमोचन किया गया. महाराज श्री ने अंतिम दिन प्रवचन की जगह अपने आशीर्वचनों को भक्तों के बीच बांटा. उन्होंने बताया कि श्रीराम के प्रथम चारित्रिक लीला बक्सर से प्रारंभ हुआ. गुरु परंपरा को मर्यादित रखने एवं गुरु की रक्षा तथा कल्याण के अवरोध को दूर करने के लिए ताड़का का वध बक्सर में हुआ था. उन्होंने कहा कि यज्ञ कराने के पीछे अंतर बोध भावना यही है कि धार्मिकता उत्कर्ष को प्राप्त करे. देश के कोने-कोने से आये भक्त भी यज्ञ कार्य और लोगों की भावनाओं से अवगत हुए. वाराणसी, चंडीगढ़, जबलपुर के बाद चौथा बक्सर का यज्ञ कई मायने में सफल रहा. यज्ञ समिति के डा. रमेश कुमार, राजवंश तिवारी ने कहा कि धनी-गरीब, विद्यवान-मूर्ख सब ने यज्ञ का लाभ उठाया. अंतिम दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप का परिक्रमा किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में धर्म को मर्यादित रखते हुए संचालित होना ही भक्तों की सफलता है.
यज्ञ स्थल पर संध्या समय भक्ति जागरण का आयोजन हुआ. जागरण में कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात उद्घोषक रवि रंजन ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










