सीओ व थानाप्रभारी समेत छह पर परिवाद दर्ज

मामला हरे वृक्ष काटने एवं मारपीट का बक्सर (कोर्ट). अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी समेत छह व्यक्तियों पर घर में घुस कर मारपीट करने तथा लगाये गये हरे वृक्ष को काट का 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति बरबाद करने का परिवाद पत्र सीजेएम न्यायालय में इटाढ़ी थाना के पिथनी निवासी हरिशंकर शर्मा ने दर्ज करायी है. […]
मामला हरे वृक्ष काटने एवं मारपीट का
बक्सर (कोर्ट). अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी समेत छह व्यक्तियों पर घर में घुस कर मारपीट करने तथा लगाये गये हरे वृक्ष को काट का 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति बरबाद करने का परिवाद पत्र सीजेएम न्यायालय में इटाढ़ी थाना के पिथनी निवासी हरिशंकर शर्मा ने दर्ज करायी है. इसमें अंचलाधिकारी, इटाढ़ी, थानाध्यक्ष इटाढ़ी, धीरज मिश्र, रमेश यादव, ऋषिकांत यादव, भोदा यादव पर आरोप लगाया गया है. परिवादी ने बताया कि अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी से हरा वृक्ष काटने संबंधी कागज की मांग करने पर कागज नहीं दिखलाया गया, बल्कि इंदिरा आवास बनाने हेतु रखे एक हजार ईंट भी इधर-उधर फेंक कर बरबाद कर दिये गये. इसकी सुनवाई पश्चात सीजेएम भरत तिवारी ने विचारण के लिए इसे मामले को न्यायिक दंडाधिकारी मधुकर सिंह के न्यायालय में स्थानांतरित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










