बैठक में हंगामा

बक्सर : भाजपा कार्यसमिति की बैठक सोमवार को आंबेडकर चौक स्थित एक सभा भवन में हुई. बैठक की सूचना कई प्रमुख नेताओं को नहीं दिये जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने बैठक के दौरान जम कर हंगामा किया. कई सदस्य बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल आये और जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी.पक्ष-विपक्ष के बीच हुई कहासुनी […]
बक्सर : भाजपा कार्यसमिति की बैठक सोमवार को आंबेडकर चौक स्थित एक सभा भवन में हुई. बैठक की सूचना कई प्रमुख नेताओं को नहीं दिये जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने बैठक के दौरान जम कर हंगामा किया. कई सदस्य बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल आये और जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी.पक्ष-विपक्ष के बीच हुई कहासुनी के कुछ देर बाद भाजपा कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई. बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी निवेदिता सिंह, जिला प्रभारी विजय कुमार सिंह उपस्थित थे. क्षेत्रीय प्रभारी निवेदिता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की. बैठक में हुंकार रैली के दौरान आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को नमन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि शहादत को किसी हालत में बेकार नहीं जाने देंगे. बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखा गया. बताया गया कि 26 नवंबर 5 दिसंबर तक सभी मंडलों की बैठक, 6 दिसंबर को डॉ भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि, 15 दिसंबर से 25 दिसंबर तक प्रखंडों में सभा, 15 दिसंबर को मैराथन दौड़, 16 दिसंबर से 26 जनवरी लौह संग्रह कार्यक्रम, 4 जनवरी से 21 जनवरी तक कपरूरी जयंती, 22 जनवरी को पटना में राज्य स्तरीय कपरूरी जयंती सहित अन्य कार्यक्रमों को सामने रखा गया. बैठक में अखिलेश पांडेय, शंभूनाथ पांडेय, परशुराम चतुवर्ेेदी, रामकुमार सिंह, भोला सिंह, काशीनाथ सिंह, संतोष सिंह, राणा प्रताप सिंह, प्रदीप दुबे, धनंजय राय, हीरामन पासवान सहित अन्य शामिल थे. इधर भाजपा के पंचायती राज मंच के उपाध्यक्ष मुकेश पांडेय, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, बलराम पांडेय, लक्ष्मण शर्मा, पुनीत सिंह, रविशंकर ओझा सहित अन्य ने बैठक का बहिष्कार कर नारेबाजी की. बहिष्कार करनेवाले नेताओं का कहना था कि कार्य समिति की बैठक में 126 लोगों को बुलाना था जबकि पूर्व मंत्री सुखदा पांडेय और भाजपा नेता विशेश्वर ओझा सहित कई लोगों को बैठक की सूचना तक नहीं दी गयी. कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर जम कर अपने गुस्से का इजहार किया. इधर पंचायती राज मंच के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर ओझा ने कहा कि कुछ बाहरी लोग आकर पैसे के बल पर भाजपा के संस्कार बिगाड़ने में लगे हुए हैं. ऐसे लोग भाजपा में सट कर विश्वासघात करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा के जिलाध्यक्ष को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










