हजारों ने लगायी गंगा में डुबकी

Published at :17 Nov 2013 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
हजारों ने लगायी गंगा में डुबकी

संवाददाता, बक्सर कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने नगर के रामरेखा घाट, नाथ मंदिर घाट सहित अन्य घाटों पर गंगा में डुबकी लगायी व पूजा-अर्चना की. कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर शनिवार की शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बक्सर पहुंचने लगी थी.जिले के साथ-साथ राज्य व उत्तरप्रदेश के हजारों श्रद्धालु रविवार को […]

विज्ञापन

संवाददाता, बक्सर

कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने नगर के रामरेखा घाट, नाथ मंदिर घाट सहित अन्य घाटों पर गंगा में डुबकी लगायी व पूजा-अर्चना की. कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर शनिवार की शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बक्सर पहुंचने लगी थी.जिले के साथ-साथ राज्य व उत्तरप्रदेश के हजारों श्रद्धालु रविवार को गंगा में डुबकी लगायी. गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर दीप जलाया व पूजा अर्चना की. पंडित गीतांजलि राजेश मिश्र ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को प्रदोष काल में गंगा घाटों व मंदिरों में दीप जलाना लाभप्रद होता है. इसी दिन प्रभु नारायण ने मत्स्य अवतार लिया था. इसी कारण संध्या काल में भगवान विष्णु व कार्तिकेय जी का पंचोपचार पूजन किया जाता है. कार्तिक स्नान के बाद दान से अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलता है. कार्तिक स्नान को लेकर घाटों पर पूजा की दुकानें सजी थीं. गंगा में स्नान करने के बाद घाट के किनारे महिलाओं ने दीप जला कर पूजा अर्चना की. गंगा स्नान को लेकर शनिवार की रात से ही स्टेशन से लेकर रामरेखा घाट को जोड़ने वाली सड़क पर भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी. स्टेशन पर रविवार को यात्रियों की भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली. वहीं ट्रेनों के विलंब परिचालन से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर रेलवे पुलिस की तैनाती की गयी थी. हालांकि स्टेशन पर असुविधाओं की मार यात्रियों को झेलनी पड़ी. यात्रियों ने बताया कि अत्यधिक भीड़ होने के कारण यात्रियों को पानी, शौचालय, बैठने की व्यवस्था के लिए रेलवे विभाग द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी, जिससे यात्रियों में विभाग की उदासीनता के प्रति काफी रोष दिखा. वहीं एक ही ओवरब्रिज होने के कारण ओवरब्रिज पर यात्रियों के आने-जाने से जाम की स्थिति बन गयी थी. ब्रrापुर प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय प्रखंड में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नदियों में स्नान करने के लिए सुबह से भीड़ लगी रही. नैनीजोर के बिहार घाट गोकुल जलाशय के सपही, बलुआ, गायघाट, दल्लुपुर घाटों पर स्नान करने वालों की अच्छी खासी भीड़ देखी गयी. अगल-बगल के गांवों की खास कर महिलाओं ने पुण्य की प्राप्ति एवं पाप नाश के लिए गंगा में स्नान किया. वहीं नजदीक के मंदिरों में भक्तों ने पूजा-अर्चना की. ब्रrापुर स्थित जिले के प्रसिद्ध बाबा ब्रrोश्वर नाथ के मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही. हजारों की संख्या में शिव भक्त पहुंच कर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी. पुजारी धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ व गंगा स्नान के महत्व धार्मिक ग्रंथों में बताये गये हैं. चौसा प्रतिनिधि के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने महादेवा घाट, रानी घाट, चौसा बाजार घाटों पर गंगा में डुबकी लगायी व पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण महादेवा के समीप चौसा-बक्सर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन