गड्ढे में फंसा ट्रक, जाम

डुमरांव. शनिवार को स्टेट हाइवे भोजपुर-बिक्रमगंज पथ पर कडवी के समीप बने गड्ढे में बालू लदा ट्रक फंसने से चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा. दोनों तरफ लगे वाहनों के महाजाम से लोगों को काफी परेशानी हुई. खासकर स्कूली बच्चे भूख से परेशान रहे. वहीं जाम में एंबुलेंस के फंसे होने से मरीज दर्द से […]
डुमरांव. शनिवार को स्टेट हाइवे भोजपुर-बिक्रमगंज पथ पर कडवी के समीप बने गड्ढे में बालू लदा ट्रक फंसने से चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा. दोनों तरफ लगे वाहनों के महाजाम से लोगों को काफी परेशानी हुई. खासकर स्कूली बच्चे भूख से परेशान रहे. वहीं जाम में एंबुलेंस के फंसे होने से मरीज दर्द से तड़पते रहे. जाम के कारण पैदल चलने में भी राहगीरों के आवागमन में मुश्किलें आयी. सड़क की बदहाली को देख कर लोगों की रूह कांप जाती है. सड़क पर जगह जगह बने दो-दो फुट के गड्ढे जानलेवा हो गये है. विगत दो सप्ताह से इस सड़क पर आये दिन ट्रकों का फंसना जारी है. इस सड़क पर बालू लदे ओवरलोड ट्रकों के परिचालन से स्थिति और भी भयावह हो गयी है. यात्री रेलवे स्टेशन से शहर की दूरी अब पैदल ही तय करने को विवश हैं. सड़क के खस्ताहाल होने से वाहनों के परिचालन पर असर पड़ा है. आये दिन सड़क में बने गड्ढों में वाहन फंसते हैं. इस सड़क पर पैदल चलना भी खतरे को निमंत्रण देने जैसा हो गया है. ज्ञात हो कि रेलवे स्टेशन पहुंचने का यही एकमात्र रास्ता है. वर्षो से खस्ताहाल सड़क के कारण शहर की मंडियों पर इसका असर पड़ा है. सड़क पर बने गड्ढों से वाहनों की रफ्तार में कमी आयी है. शहर से रेलवे स्टेशन पहुंचने में लोगों के बीच भय बना रहता है. सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है. वहीं सड़क की बदहाली से जहां रिक्शाचालकों की कमाई बंद हो गयी है. वहीं ठेले पर फल, सब्जी सहित अन्य सामान को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचाने वाले ठेलाचालकों के सामने भुखमरी की समस्या पैदा हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










