बिजली चोरी में मुखिया समेत 12 पर केस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

केसठ/नावानगर : स्थानीय थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में बुधवार को बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से बिजली जलाने के मामले में कतकिनार पंचायत के मुखिया प्रियव्रत सिंह समेत 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं, मुखिया पर 64 हजार पांच सौ 31 रुपये का जुर्माना लगाया है. विद्युत […]
विज्ञापन
केसठ/नावानगर : स्थानीय थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में बुधवार को बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से बिजली जलाने के मामले में कतकिनार पंचायत के मुखिया प्रियव्रत सिंह समेत 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं, मुखिया पर 64 हजार पांच सौ 31 रुपये का जुर्माना लगाया है.
विद्युत विभाग ने आवेदन में अनिल साह, दशरथ राम, राधेश्याम सिंह, पप्पू सिंह, धर्मदेव राम, बालेश्वर राम, रामलाल राम, ब्रजकिशोर राम, राजेंद्र बैठा, शिवजी सिंह, राजेश सिंह को अवैध रूप से बिजली जलाते हुए पकड़ा है.
साथ में सभी का मिला कर दो लाख रुपये का जुर्माना इन सभी पर लगाया है. इस संबंध में मुखिया प्रियव्रत सिंह ने बताया कि मैं सोलर लाइट का इस्तेमाल करता हूं. बिजली का इस्तेमाल नहीं करता हूं. बिजली विभाग द्वारा लगाया गया आरोप गलत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










