बिहार में एक साथ उठी दो सगे भाइयों की अर्थी, बक्सर में तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

Updated:
विज्ञापन
buxar road accident news

घटनास्थल पर लोगों की भीड़

Bihar Accident News: बक्सर-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-922) पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे परिवार में मातम पसर गया.

विज्ञापन

Bihar Accident News: बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कुआवन मोड़ के पास मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे.

दोनों सगे भाइयों की गई जान

इस हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान करनामेपुर थाना क्षेत्र के लालू डेरा गांव निवासी ब्रजबिहारी पासवान के पुत्र गणेश पासवान और मुन्ना पासवान के रूप में हुई है.

जरूरी काम से जा रहे थे दोनों

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों भाई किसी जरूरी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान कुआवन मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई.

गांव में पसरा मातम

एक ही परिवार के दो बेटों की मौत की खबर मिलते ही लालू डेरा गांव में मातम छा गया. मृतकों के पिता ब्रजबिहारी पासवान और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग लगातार उनके घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया है. उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read: आधार सिस्टम में सेंध, भोजपुर में हाई-टेक साइबर गैंग का भंडाफोड़, क्लोन फिंगरप्रिंट के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन