धर्मावती नदी के किनारे युवक का मिला शव

Published at :14 Jun 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
धर्मावती नदी के किनारे युवक का मिला शव

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंसही गांव स्थित धर्मावती नदी के किनारे एक 35 वर्षीय व्यक्ति की लाश पुलिस ने शुक्रवार की शाम बरामद की. शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने बक्सर भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य अपराधियों ने मृतक को कहीं घसीट कर ले गये हैं […]

विज्ञापन
राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंसही गांव स्थित धर्मावती नदी के किनारे एक 35 वर्षीय व्यक्ति की लाश पुलिस ने शुक्रवार की शाम बरामद की. शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने बक्सर भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य अपराधियों ने मृतक को कहीं घसीट कर ले गये हैं और पहले गला दबा कर हत्या करने के बाद शव को नदी के किनारे लाकर उसके पैर और सिर में गोली मार दिये हैं.
शुक्रवार की सुबह जब लोग नदी के किनारे घूमने गये, तो शव देख कर दफदार को सूचित किये. इसके बाद दफदार वीरेंद्र पांडेय ने राजपुर थाना को घटना के बारे में बताया.बता दें कि शव के शरीर पर कपड़ा नहीं था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन