तेज आंधी में दर्जनों पेड़ गिरे

Published at :13 Jun 2015 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
तेज आंधी में दर्जनों पेड़ गिरे

सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन रहा बाधित बक्सर/डुमरांव : शुक्रवार की शाम मॉनसून आने के साथ बक्सर व डुमरांव सहित जिले भर में तेज धूप से जहां लोग परेशान थे. वहीं, शुक्रवार की संध्या में तेज हवा चलने से लोगों ने राहत की सांस ली. संध्या करीब पांच बजे आकाश पूरी तरह बादलों से […]

विज्ञापन
सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन रहा बाधित
बक्सर/डुमरांव : शुक्रवार की शाम मॉनसून आने के साथ बक्सर व डुमरांव सहित जिले भर में तेज धूप से जहां लोग परेशान थे. वहीं, शुक्रवार की संध्या में तेज हवा चलने से लोगों ने राहत की सांस ली. संध्या करीब पांच बजे आकाश पूरी तरह बादलों से घिर गया और तेज व ठंडी हवा के कारण लोगों ने गरमी से राहत पायी. वहीं, बारिश नहीं होने के कारण फिर मायूसी हाथ लगी.
शाम में आयी आंधी से कई जगहों पर पेड़ गिर गये, लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली. डुमरांव प्रतिनिधि के अनुसार बिक्रमगंज मार्ग स्थित कोपवां से कोरानसराय के बीच तेज आंधी से सड़क पर कई विशाल पेड़ गिर गये, जिससे आवागमन कुछ घंटों के लिए बाधित हो गया. ग्रामीणों की मदद से गिरे हुए पेड़ों को सड़क से काट कर हटाया गया, तब जाकर परिचालन सामान्य हो सका. मॉनसून के आगाज से किसानों में खुशी की लहर है. वहीं, आंधी से कई झोंपड़ीनुमा घर व करकट से छाये मकान क्षतिग्रस्त हो गये. आंधी में आम चुनने के लिए बच्चे बगीचे में भागते नजर आये.
ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित
बक्सर. अप लाइन में दिल्ली की ओर जा रही पूर्वा एक्सप्रेस करीब दो घंटे तक कारीसाथ स्टेशन के समीप ट्रैक पर पेड़ गिरने से रुकी रही, जिसके कारण अप लाइन की कई गाड़ियां जहां-तहां फंसी रहीं. सूत्रों ने बताया कि इसी ट्रेन में डीआरएम भी जा रहे थे, जो दो घंटे तक फंसे रहे. एका-एक ब्रेक लगाने से ट्रेन के इंजन में भी तकनीकी खराबी आ गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन