सड़क हादसे में मरनेवाला भूखन दुबई में रह कर करता था मजदूरी

ब्रह्मपुर/बगेन गोला : प्रखंड के खचरियांव गांव में दो युवकों की मौत सड़क हादसे में होने के बाद मातम पसरा हुआ है. गांव के लोग संवेदना जताने को आ रहे हैं. परिजनों के अनुसार गौतम कुमार यादव उर्फ भूखन यादव की उम्र 25 साल व चचेरे भाई अनिल यादव उर्फ राजकमल यादव की उम्र 27 […]
ब्रह्मपुर/बगेन गोला : प्रखंड के खचरियांव गांव में दो युवकों की मौत सड़क हादसे में होने के बाद मातम पसरा हुआ है. गांव के लोग संवेदना जताने को आ रहे हैं. परिजनों के अनुसार गौतम कुमार यादव उर्फ भूखन यादव की उम्र 25 साल व चचेरे भाई अनिल यादव उर्फ राजकमल यादव की उम्र 27 वर्ष है.
दोनों अपने मामा के यहां बैदा गांव से परमेश्वरपुर बरात करने गये हुए थे. मौत की खबर के बाद खचरियांव गांव में शोक की लहर दौड़ गयी और गुरुवार की ही रात में ही कोहराम मच गया. गौतम यादव उर्फ भूखन यादव परिवार का इकलौता वारिस था, जिसकी दो वर्ष पहले शादी हुई थी और एक अबोध बच्चा भी है. दुबई में रहकर मजदूरी करके वह परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी छुट्टियां शनिवार 13 जून को खत्म होनेवाली थीं और 14 जून को ही दिल्ली से उसकी प्लेन की उड़ान थी.
किसान परिवार से रहने के बावजूद बचपन से ही उसकी ऊंची सोंच थी,लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विदेश में छोटी सी नौकरी पाकर फिलहाल खुशहाली में जीवन बिता रहा था. दूसरा मृतक अनिल यादव उर्फ राजकमल यादव पिता केदार यादव की भी शादी पांच साल पहले हुई थी. अनिल के भी दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ चुका है.
सामान्य किसान परिवार से आनेवाला अनिल पिता की किसानी में ही हाथ बंटाता था. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों में जुटा था. अनिल अपना पूरा ध्यान पढ़ाई-लिखाई में ही देता था. दोनों की मौत के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है. इनकी विधवाओं का रोते-रोते बुरा हाल है और इनके बच्चे भी समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










