ट्रैक्टर ने मारा दुकान में धक्का
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2015 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : नगर के सोहनीपट्टी मुहल्ले में एक ट्रैक्टर ने एक ठेला दुकान में धक्का मार दिया, जिससे ठेला पूरी तरह टूट गया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की संध्या करीब चार बजे उक्त मुहल्ले में स्थित जन वितरण प्रणाली की दुकान पर चावल ले जा रहे एक ट्रैक्टर ने ठेला में धक्का मार दिया. ठेला […]
विज्ञापन
बक्सर : नगर के सोहनीपट्टी मुहल्ले में एक ट्रैक्टर ने एक ठेला दुकान में धक्का मार दिया, जिससे ठेला पूरी तरह टूट गया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की संध्या करीब चार बजे उक्त मुहल्ले में स्थित जन वितरण प्रणाली की दुकान पर चावल ले जा रहे एक ट्रैक्टर ने ठेला में धक्का मार दिया. ठेला दुकानदार हर रोज अपनी ठेला पर अंडा की दुकान लगाता है. ट्रैक्टर से टक्कर के बाद दुकान पूरी तरह तहस-नहस हो गया. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक और दुकानदार के बीच बहस हो गयी.
दुकानदार नया ठेला बनवाने के लिए मुआवजे की मांग कर रहा था. जबकि, ट्रैक्टर चालक द्वारा काफी कम राशि मुआवजे के तौर पर दी जा रही थी. घटना की शिकायत टाउन थाने में पहुंचा. थाने से पुलिस घटना स्थल पर जब पहुंची, तो मामला शांत हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










