Buxar News: ट्रेन से गिरकर 45 वर्षीय युवक की मौत

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 07 Apr 2025 9:42 PM

विज्ञापन

रविवार की देर रात ट्रेन से गिरने के कारण एक 45 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

डुमरांव

. दानापुर दीनदयाल रेल खंड पर डुमरांव रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी से करीब दो किलोमीटर पहले रविवार की देर रात ट्रेन से गिरने के कारण एक 45 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गयी. घटना रविवार की देर रात की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार दानापुर दीनदयाल रेल खंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी से करीब दो किलोमीटर पहले एक युवक का शव बरामद हुआ है. घटना देर रात करीब 10 बजे की बतायी जा रही है. घटना की जानकारी देते हुए डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि रात में एक सूचना प्राप्त हुई कि पश्चिमी गुमटी से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास एक शव पड़ा है. सूचना मिलते ही तत्काल डुमरांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. पहुंचते ही पुलिस जांच में जुट गयी. इस दौरान रेलवे ट्रैक के पास एक युवक को दर्दनाक स्थिति में पाया गया. हालांकि पुलिस कयास लगा रही है कि युवक सफर के दौरान ट्रेन से गिर गया है. ट्रेन से गिरने के दौरान युवक का मौत हो गया है. उन्होंने बताया कि बॉडी को देखने से साफ तौर पर लग रहा था कि युवक ट्रेन से ही गिरा है. इसके बाद पुलिस के द्वारा तुरंत युवक को सदर अस्पताल भेज दिया गया. जहां पर चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान युवक के शव का पहचान नहीं हो पाया है. पुलिस मृतक शव के पहचान करने में लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन