गोली मार कर अधेड़ की हत्या

Published at :24 May 2015 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
गोली मार कर अधेड़ की हत्या

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग स्थित चौबे की छावनी और सोनपा नहर के बीच रोड के किनारे बीती रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति को सिर में गोली मार कर अपराधियों ने हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया. सुबह होते ही चौकिदार ने मृतक को जब देखा, तो […]

विज्ञापन
राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग स्थित चौबे की छावनी और सोनपा नहर के बीच रोड के किनारे बीती रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति को सिर में गोली मार कर अपराधियों ने हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया. सुबह होते ही चौकिदार ने मृतक को जब देखा, तो पुलिस को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के मुंशी राम के पुत्र श्रीभगवान राम के रूप में हुई.
इसकी जानकारी देते हुए राजपुर के प्रभारी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि वर्ष 1999 में अपने ही गांव के रामकृपाल राम के एक मासूम बच्चे का अपहरण कर हत्या करने का मामला मृत व्यक्ति के ऊपर दर्ज था, जो राजपुर थाने में 25 नवंबर 1999 को कांड संख्या 89/99 में धारा 364 का दोषी था. आरोपित को न्यायालय द्वारा चार वर्ष की सजा भी मिल चुकी थी, जो विगत 10 वर्ष पहले जेल से निकलने के बाद सामान्य जिंदगी जीते हुए बक्सर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहकर ठेला पर सब्जी बेच कर जीवन का गुजर-बसर कर रहा था. फिलहाल कुछ दिन पहले इसके नाम से इंदिरा आवास योजना के तहत आवास बनाने के लिए आवंटन हुआ है, जिस पैसे से घर बनाने के लिए यह कुछ दिनों से बक्सर से प्रति दिन गांव आ रहा था.
इसी बीच शुक्रवार को भी अपनी पत्नी के साथ बक्सर से आया और चौसा गोला पर सामान लेने के लिए रूक गया और पत्नी घर चली गयी. इसके बाद शनिवार की सुबह चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग के बगल में शव पड़ा हुआ मिला. मृतक के कनपट्टी में अपराधियों ने गोली मारी है. वहीं, मृतक के भाई केश बिहारी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन