हाइकोर्ट के जज ने किया निरीक्षण

Published at :24 May 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
हाइकोर्ट के जज ने किया निरीक्षण

बक्सर, कोर्ट : पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायाधीश राजेंद्र कुमार मिश्र ने शनिवार को व्यवहार न्यायालय बक्सर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति श्री मिश्र ने सबसे पहले जिला न्यायाधीश हरेंद्र नाथ तिवारी के न्यायालय में एक जमानत आवेदन के बहस को सुना, जिसमें नगर के आर्म्स एक्ट के मामले में […]

विज्ञापन
बक्सर, कोर्ट : पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायाधीश राजेंद्र कुमार मिश्र ने शनिवार को व्यवहार न्यायालय बक्सर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति श्री मिश्र ने सबसे पहले जिला न्यायाधीश हरेंद्र नाथ तिवारी के न्यायालय में एक जमानत आवेदन के बहस को सुना, जिसमें नगर के आर्म्स एक्ट के मामले में दो अभियुक्तों का जमानत आवेदन अस्वीकृत किया.
इसके बाद निरीक्षण न्यायाधीश ने प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रामप्रिय शरण सिंह के अदालत कक्ष में एक पारिवारिक मामले के बहस को सुना तथा प्रथम अपर जिला न्यायाधीश रविशंकर तिवारी की अदालत में बलात्कार के मामले की कार्यवाही का निरीक्षण किया.
इसके अलावे न्यायमूर्ति ने द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश, तृतीय अपर न्यायाधीश, चतुर्थ अपर न्यायाधीश, पंचम अपर न्यायाधीश, षष्टम अपर न्यायाधीश समेत अन्य अदालतों के मामले के बहस को सुना. न्यायाधीश ने टीम के साथ न्यायालयों के रजिस्टर एवं अभिलेखों को खंगाला और सुधार के लिए कई निर्देश भी दिये. इसके पूर्व पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति का न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया.
इसके बाद न्यायिक पदाधिकारियों एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर न्यायालय की समस्याओं से श्री मिश्र अवगत हुए. मौके पर शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार शर्मा एवं शंकर कुमार बनर्जी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन