झोंपड़ी में आग लगने से हजारों की संपत्ति राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 May 2015 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

धनसोई : स्थानीय बाजार स्थित मसजिद गली मोड़ के पास दोपहर में अचानक झोंपड़ी में आग लग गयी, जिसमें एक गाय जख्मी हो गयी और हजारों की संपत्ति राख हो गयी. सुरेंद्र साह की झोंपड़ी में दो गाय व बछड़ा आराम कर रहे थे. बगल की झोंपड़ी में सुरेंद्र साह आराम कर रहे थे. अचानक […]
विज्ञापन
धनसोई : स्थानीय बाजार स्थित मसजिद गली मोड़ के पास दोपहर में अचानक झोंपड़ी में आग लग गयी, जिसमें एक गाय जख्मी हो गयी और हजारों की संपत्ति राख हो गयी. सुरेंद्र साह की झोंपड़ी में दो गाय व बछड़ा आराम कर रहे थे. बगल की झोंपड़ी में सुरेंद्र साह आराम कर रहे थे.
अचानक झोंपड़ी से आग की लपटे उठने लगीं और देखते-ही-देखते विकराल रूप ले लिया. ग्रामीणों ने पहले मवेशियों को झोंपड़ी से निकालना शुरू किया. झोंपड़ी से निकालने के क्रम में एक मवेशी आग से झुलस कर जख्मी हो गयी. वहीं, ग्रामीणों ने बाल्टी व टंकी से पानी निकाल कर आग को बुझाने में जुट गये. पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं, मवेशियों को बचाने में एक आदमी भी मामूली रूप से झुलस गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










