फरक्का एक्सप्रेस के एसी कोच में हमला, बक्सर के उमेश जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2015 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

फरक्का/बक्सर : मालदा से दिल्ली जानेवाली फरक्का एक्सप्रेस की वातानुकूलित कोच संख्या बी 2 में शुक्रवार की रात अपराधियों ने हमला बोल दिया. 15 की संख्या में चाकू व पिस्तौल से लैस अपराधियों ने खाल्तीपुर जामीरघाटा स्टेशन के बीच चैन पुलिंग कर लूटपाट शुरू कर दी. अपराधियों ने गोली भी चलायी, जिसमें गंभीर रूप से […]
विज्ञापन
फरक्का/बक्सर : मालदा से दिल्ली जानेवाली फरक्का एक्सप्रेस की वातानुकूलित कोच संख्या बी 2 में शुक्रवार की रात अपराधियों ने हमला बोल दिया. 15 की संख्या में चाकू व पिस्तौल से लैस अपराधियों ने खाल्तीपुर जामीरघाटा स्टेशन के बीच चैन पुलिंग कर लूटपाट शुरू कर दी.
अपराधियों ने गोली भी चलायी, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक यात्री की मौत हो गयी है. घटना रात्रि लगभग 7.45 बजे की बतायी जा रही हैे. घटना को अंजाम दे कर अपराधी चलते बने. जिस वक्त अपराधियों ने वातानुकूलित कोच में घटना को अंजाम दिया, सुरक्षा में न तो आरपीएफ और न ही जीआरपी के जवान तैनात थे.
अपराधियों व यात्रियों के बीच हाथापाई : अपराधियों व यात्रियों के बीच हुई हाथापाई में चलायी गयी गोली की वजह से बक्सर जिला निवासी उमेश कुमार वर्मा एवं उत्तर प्रदेश के अकबरपुर निवासी इंद्रवान जख्मी हो गये.
अपराधियों के ट्रेन से उतरने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी को चालू कर फरक्का रेलवे स्टेशन लाया. फरक्का रेलवे स्टेशन पर घायल यात्रियों को बोगी से उतारा गया और इलाज के लिए उन्हें एनटीपीसी अस्पताल में भरती कराया गया. गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय इंद्रवान की मौत इलाज के दौरान हो गयी. जबकि दूसरा घायल यात्री श्री वर्मा का इलाज चल रहा है.
सुरक्षा में नहीं थे तैनात जवान
घायल उमेश कुमार वर्मा सहित यात्री राकेश कुमार वर्मा, एके झा, सुमित्र देवी आदि ने बताया कि जिस वक्त घटना को अपराधी अंजाम दे रहे थे सुरक्षा में न तो जीआरपी और न ही आरपीएफ पुलिस थी.
यात्रियों ने यह भी बताया कि जिस वक्त अपराधी घटना को अंजाम देना शुरू किया तुरंत ही कोच में सवार टीटीई व कोच एटेनडेंट दूसरी बोगी में भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










