पिता-पुत्री की मौत से मर्माहत है पत्नी संजू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2015 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : पति व पुत्र की मौत होने से गांववाले मर्माहत हैं, तो वहीं, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है़ पत्नी को नहीं मालूम था कि गुरुवार के दिन खाना बनाने को लेकर कुछ अप शकून होनेवाला है. गांववाले बताते हैं कि रविकांत पांडेय अपनी जीविका को लेकर ऑटो चलाने का काम […]
विज्ञापन
डुमरांव : पति व पुत्र की मौत होने से गांववाले मर्माहत हैं, तो वहीं, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है़ पत्नी को नहीं मालूम था कि गुरुवार के दिन खाना बनाने को लेकर कुछ अप शकून होनेवाला है. गांववाले बताते हैं कि रविकांत पांडेय अपनी जीविका को लेकर ऑटो चलाने का काम करते थे, जो कि अपनी गरीबी को लेकर अपने संतान व परिवार के लिये दिन रात मेहनत करते थे.
रविकांत की पत्नी संजू देवी कहती हैं कि मेरी नौ वर्षीय बेटी संध्या कुमारी व पति की मौत ने मुङो जीवन के कठिन परिस्थिति में लाकर खड़ा दिया है. गांववालों का कहना है कि घर की स्थिति ठीक नहीं होने के चलते मृतक अपने परिवार के लिये काफी संघर्ष करता था, उसकी मौत व बेटी की मौत से गांव वाले काफी मर्माहत हैं. लोगों का कहना है कि सुबह नौ बजे के आसपास मृतक के घर में खाना बन रहा था कि अचानक आग की लपटे उसके बेटी के कपड़े को पकड़ लिया, जिसको देख कर मृतक अपनी बेटी को बचाने की कोशिश कर रहा था कि अचानक आग की लपेट में वह खुद आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










