26 हजार बिजली बिल गड़बड़

Published at :28 Apr 2015 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
26 हजार बिजली बिल गड़बड़

रिलायंस कंपनी की लापरवाही का नतीजा, नहीं जोड़ा गया एनर्जी चार्ज बक्सर जिले के करीब 26 हजार बिजली उपभोक्ता बिजली बिल में गड़बड़ी से परेशान हो गये हैं. इन उपभोक्ताओं में क्सर शहरी, डुमरांव शहरी और बक्सर पश्चिमी क्षेत्र के उपभोक्ता शामिल हैं. बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं को अगले माह दो महीने का एनर्जी […]

विज्ञापन
रिलायंस कंपनी की लापरवाही का नतीजा, नहीं जोड़ा गया एनर्जी चार्ज
बक्सर जिले के करीब 26 हजार बिजली उपभोक्ता बिजली बिल में गड़बड़ी से परेशान हो गये हैं. इन उपभोक्ताओं में क्सर शहरी, डुमरांव शहरी और बक्सर पश्चिमी क्षेत्र के उपभोक्ता शामिल हैं. बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं को अगले माह दो महीने का एनर्जी चार्ज लेकर बिल ठीक कर देने अथवा गड़बड़ियों को दूर कर देने का आश्वासन दे रहे हैं. उपभोक्ता इसलिए भी परेशान हैं कि उन्हें दो माह का बिल अगले महीने भुगतान करना होगा, जिससे उनका घर का खर्च प्रभावित हो जायेगा.
बक्सर : बक्सर जिले में बिजली उपभोक्ताओं को अप्रैल महीने में गलत बिलिंग की मार ङोलनी पड़ी.किसी उपभोक्ता को कम बिल आया है, तो किसी उपभोक्ता को बिल अप्रत्याशित रूप से बढ़ कर मिला है. बिलों के संशोधन के लिए उपभोक्ता बिजली ऑफिस का चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं.
कई उपभोक्ताओं के बिल में सिर्फ मीटर रेंट मिला है. वहीं, एनर्जी चार्ज नहीं जोड़ा गया था, जिसके कारण उपभोक्ता परेशान थे कि क्या होगा जब अगले महीने ज्यादा बिल आयेगा. बिजली विभाग की मानें, तो यह गड़बड़ी डुमरांव शहरी क्षेत्र, बक्सर शहरी क्षेत्र तथा बक्सर पश्चिमी क्षेत्र के कुल 26 हजार उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में हुई है और उसके पीछे मूल कारण बिलिंग के लिए नयी कंपनी रिलायंस के साथ किया गया अनुबंध है. विभागीय सूत्रों के अनुसार करीब पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं के बिल में गड़बड़ी की शिकायतें मिली है. जिनके बिल में गड़बड़ी आयी है, उनका बिलिंग प्रति माह कम होती रही है.
बिलिंग के लिए नये सॉफ्टवेयर पर होगा काम : जानकारी के अनुसार बिजली की बिलिंग करनेवाली रिलायंस कंपनी अपना नया सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है, जिसके सहारे नये बिलिंग में गड़बड़ी की सारी संभावनाएं खत्म हो जायेंगी. नये सॉफ्टवेयर के अनुसार कर्मियों को भी प्रशिक्षण देकर सही ढंग से बिल उपभोक्ताओं को दिये जायेंगे. साथ ही रिलायंस कंपनी व्यवस्था में कई अन्य नये तरीके इजाद करनेवाली है, ताकि बिजली चोरी पर भी अंकुश लगाया जा सके.
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिल गड़बड़ मिला है अथवा जिनके बिल में एजर्नी चार्ज नहीं जोड़ा सका है. उन सारे उपभोक्ताओं के बिल अगले माह से ठीक हो जायेंगे और अगले माह के बिल में ही दोनों महीने का एनर्जी चार्ज जोड़ कर उपभोक्ताओं से ले लिया जायेगा. इसके लिए उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत है और न ही बिजली कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि अगले महीने में भी रिलायंस कंपनी ही तीन सेक्टरों की बिलिंग करायेगी और शेष दस सेक्टरों की बिलिंग क्रिस्टल एजेंसी पूर्व की तरह करेगी.
रिलायंस ने की लापरवाही
जानकारी के अनुसार पूर्व में नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने क्रिस्टल एजेंसी को पहले बिजली बिल के सभी कामों का जिम्मा दिया था. अप्रैल माह में पहली बार रिलायंस कंपनी को बक्सर और डुमरांव शहरी क्षेत्र तथा बक्सर पश्चिमी क्षेत्र के बिलों के लिए जोड़ा गया.
पहली बार रिलायंस कंपनी ने लापरवाही बरती और गड़बड़ बिल जारी किया और आनन-फानन में बिल जारी करने के कारण किसी भी उपभोक्ता के घर मीटर रीडिंग नहीं हो सकी, जिसके कारण बिना एनर्जी चार जोड़े ही सिर्फ मीटर रेंट का बिल उपभोक्ताओं को जारी कर दिया गया. जिसके कारण उपभोक्ता परेशान हैं. बक्सर जिले को कुल 13 सेक्टरों में बिजली विभाग ने बांट रखे हैं, जिसमें से 10 सेक्टरों में क्रिस्टल एजेंसी ने बिलिंग की है. जबकि तीन सेक्टरों में ही नयी एजेंसी रिलायंस की बिलिंग हुई, जिससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन