भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में प्रधानमंत्री का फूंका पुतला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2015 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ भारत की जनवादी नौजवान सभा के दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर गये और पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किये. सभी कार्यकर्ता पीएम के खिलाफ जम कर नारे लगा रहे थे. इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने मल्लाह टोली स्थित जिला कार्यालय से एक जुलूस निकाल कर नगर […]
विज्ञापन
बक्सर : भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ भारत की जनवादी नौजवान सभा के दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर गये और पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किये. सभी कार्यकर्ता पीएम के खिलाफ जम कर नारे लगा रहे थे.
इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने मल्लाह टोली स्थित जिला कार्यालय से एक जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया. तत्पश्चात वीर कुंवर सिंह चौक पर पीएम का पुतला दहन कर एक आम सभा की. सभा की अध्यक्षता करते हुए संगठन के जिला सचिव धीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण विधेयक किसानों के लिए काला कानून है. पीएम मोदी इस कानून को ला कर किसानों की हत्या करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जायेगा.
छात्र नेता राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार को भूमि अधिग्रहण विधेयक में पुन: संशोधन करना होगा. अन्यथा इसके खिलाफ पूरे देश में आंदोलन जारी रहेगा. धन्यवाद ज्ञापन विमल कुमार सिंह ने दिया. इस अवसर पर अक्षय मिश्र, अंकित सिंह, अखिलेश सिंह, राज वर्मा, दिपेश कुमार, अंकेश कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










