कनीय विद्युत अभियंता पर लगा छेड़खानी का आरोप

महिला ने दर्ज करायी प्राथमिकी, पुलिस कर रही छानबीन डुमरांव : नगर पर्षद क्षेत्र के तकिया मुहल्ला निवासी नौशाद हासमी की पत्नी आसिया खातून ने कनीय अभियंता राजकुमार पर छेड़खानी सहित अन्य आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में कांड संख्या 88/15 दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले को दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. […]
महिला ने दर्ज करायी प्राथमिकी, पुलिस कर रही छानबीन
डुमरांव : नगर पर्षद क्षेत्र के तकिया मुहल्ला निवासी नौशाद हासमी की पत्नी आसिया खातून ने कनीय अभियंता राजकुमार पर छेड़खानी सहित अन्य आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में कांड संख्या 88/15 दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले को दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
घटना को लेकर बताया जाता है कि नौशाद हासमी स्टेशन रोड के सड़क किनारे रेडीमेड कपड़े का व्यवसाय करता है. शाम करीब आठ बजे दुकान पर पीड़ित महिला बैठी थी. अचानक शोर गुल शुरू हुआ और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. महिला ने कनीय अभियंता पर अभद्र व्यवहार व छेड़खानी करने का आरोप लगाया और लोगों के साथ थाने में पहुंच हंगामा करने लगी. इस मामले को लेकर महिला के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
नेताओं ने की निंदा
राजनीतिक दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ऐसी ओछी घटना पर निंदा जताते हुए कनीय अभियंता की गिरफ्तारी व महिला के साथ न्याय करने की वकालत की है. निंदा करनेवालों में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भरत मिश्र,सत्य नारायण प्रसाद, रामजी सिंह यादव, शमी हासमी, प्रकाश सोनी, नथुनी खरवार सहित अन्य शामिल हैं.
आरोपित अभियंता ने घटना से किया इनकार
बिजली कंपनी के कनीय अभियंता राजकुमार से पूछे जाने पर बताया कि दुकान के आगे बाइक खड़ा करने को लेकर महिला आग बबूला हो गयी और मेरे ऊपर निराधार आरोप लगाने लगी. उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बिजली चेकिंग व बकाया बिजली विपत्र की वसूली में कड़ाई बरतने को लेकर राजनीतिक दल व अवैध कनेक्शनधारी खार खाये हुए हैं. इसी को लेकर महिला के मिलीभगत से ऐसा आरोप लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










