पेंशन राशि व अनाज के लिए प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2015 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : होली जैसे पर्व में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मिलनेवाली पेंशन राशि व खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मिलनेवाला अनाज के वितरण से नहीं होने से आक्रोशित लाभुकों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि होली जैसे त्योहार में […]
विज्ञापन
डुमरांव : होली जैसे पर्व में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मिलनेवाली पेंशन राशि व खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मिलनेवाला अनाज के वितरण से नहीं होने से आक्रोशित लाभुकों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की.
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि होली जैसे त्योहार में भी वृद्धा पेंशन, लक्ष्मीबाई पेंशन, विकलांगता पेंशन सहित अन्य योजनाओं के तहत मिलनेवाली पेंशन राशि से हमलोगों को वंचित किया गया. पेंशन राशि नहीं मिलने से हमलोगों के घरों में पर्व फीका रहा. वहीं, ऐसे मौके पर पीडीएस दुकानदारों द्वारा अनाज का वितरण नहीं किये जाने से हम गरीबों के घर होली जैसे पर्व में भी आम दिनों की तहर भोजन बना. वह किसी यहां बना, कई लोगों का चूल्हा भी बंद रहा.
लाभुक विमला देवी, मनोरमा देवी, राम सिघांसन राम, विनोद पासवान आदि ने बताया कि वरीय अधिकारियों द्वारा पेंशन राशि वितरण की तिथि घोषित करने बावजूद राशि का वितरण नहीं किया और पदाधिकारी अपने बाल-बच्चों के साथ धूमधाम से होली का त्योहार मनाये. वहीं, पीडीएस दुकानदारों द्वारा अनाज उठाव के बाद भी डीएम द्वारा वितरण की तिथि घोषित नहीं करने से हम गरीबों को अनाज से भी वंचित होना पड़ा. वहीं, दूसरी ओर बीडीओ जर्नादन तिवारी ने बताया कि पेंशन की राशि की बैंकों से निकासी नहीं होने से लाभुकों के बीच वितरण नहीं की जा सकी. वहीं, प्रदर्शन के दौरान प्रखंड कार्यालय में कुछ देर के लिए कार्य बाधित रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










