गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2015 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरिया : डुमरिया के काशीडीह में संचालित क्ले प्रोडक्ट नामक ईंट भट्ठा के गड्ढे में डूब जाने से भट्ठा में कार्यरत मजदूर मनसा सरदार की डेढ़ वर्षीय पुत्री दीपा सरदार की मौत हो गयी. घटना सोमवार की है. मिली जानकारी के अनुसार इस ईंट भट्ठा में हाथीबारी गांव के मनसा सरदार तथा पत्नी लखमी सरदार […]
विज्ञापन
डुमरिया : डुमरिया के काशीडीह में संचालित क्ले प्रोडक्ट नामक ईंट भट्ठा के गड्ढे में डूब जाने से भट्ठा में कार्यरत मजदूर मनसा सरदार की डेढ़ वर्षीय पुत्री दीपा सरदार की मौत हो गयी. घटना सोमवार की है. मिली जानकारी के अनुसार इस ईंट भट्ठा में हाथीबारी गांव के मनसा सरदार तथा पत्नी लखमी सरदार ईंट बनाने का काम करते हैं.
वे अपने साथ अपनी बेटी दीपा को भी लाते थे.सोमवार को पति-पत्नी ईंट बनाने में व्यस्त थे, इस दौरान उनकी बच्ची खेलते-खेलते पास स्थित पानी से भरे गड्ढे में गिर गयी. उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी. डूबने से उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










