मेडिकल जांच से किया मना

Published at :09 Mar 2015 3:07 AM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल जांच से किया मना

होली के दिन हुआ था दुष्कर्म बक्सर : नगर थाने के नया बाजार में दुष्कर्म से पीड़ित किशोरी ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया है. ऐसे में घटना के घटित होने पर पुलिस संदेह जता रही है. अब किशोरी का 164 का बयान सोमवार को जिला व्यवहार न्यायालय में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज होगा. […]

विज्ञापन
होली के दिन हुआ था दुष्कर्म
बक्सर : नगर थाने के नया बाजार में दुष्कर्म से पीड़ित किशोरी ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया है. ऐसे में घटना के घटित होने पर पुलिस संदेह जता रही है. अब किशोरी का 164 का बयान सोमवार को जिला व्यवहार न्यायालय में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज होगा. बयान के आधार पर ही दोषियों के विरुद्ध अगली कार्रवाई की जायेगी.
महिला थाना प्रभारी कंचन कुमारी ने इस मामले के दोषी नया बाजार के हरिजन टोली के सहालु एवं दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं. उल्लेखनीय है कि होली पर्व में नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित हरिजन टोली में सहालु नामक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया. किशोरी के बयान के अनुसार उसका साथी दीपक भी उसके साथ था. किशोरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुआंव गांव की रहनेवाली है, जो अपने ननिहाल नया बाजार में अभी रह रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन