पुलिस ने घटना में शामिल दो युवकों को किया गिरफ्तार

Published at :08 Mar 2015 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने घटना में शामिल दो युवकों को किया गिरफ्तार

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार मुहल्ला में एक दलित नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. महिला थानाध्यक्ष ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की पुष्टि करते हुए एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि लड़की […]

विज्ञापन
बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार मुहल्ला में एक दलित नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. महिला थानाध्यक्ष ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना की पुष्टि करते हुए एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि लड़की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुआंव गांव की रहनेवाली है. होली में अपने ननिहाल नया बाजार आयी हुई थी. तभी इस घटना को अंजाम दिया गया है. इसकी सूचना पीड़ित परिवार ने महिला थाने को दी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गयी.
एसपी ने बताया कि इस घटना का मुख्य आरोपित नया बाजार के सहालु नामक युवक है. उन्होंने बताया कि घटना के वक्त उसका साथी दीपक कुमार उसके साथ था. इस मामले में सहालु और दीपक की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे दिन महिला थाना प्रभारी कंचन कुमारी मामले की छानबीन में लगी हुई थीं. घटना के बाद पीड़ित परिवार की स्थिति खराब है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन