रंग-अबीर से रंगीन दिखीं शहर की सड़कें

Published at :08 Mar 2015 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
रंग-अबीर से रंगीन दिखीं शहर की सड़कें

युवकों की टोली ने सड़कों पर खेली होली बक्सर : छिटपुट घटनाओं को छोड़ जिले भर में रंगों का पर्व होली शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. होली को लेकर सभी वर्गो के लोगों में खासा उत्साह रहा. होली से एक दिन पहले लोगों ने होलिका दहन किया. होली के गीत से पूरा वातावरण रंगीन हो गया […]

विज्ञापन

युवकों की टोली ने सड़कों पर खेली होली

बक्सर : छिटपुट घटनाओं को छोड़ जिले भर में रंगों का पर्व होली शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. होली को लेकर सभी वर्गो के लोगों में खासा उत्साह रहा. होली से एक दिन पहले लोगों ने होलिका दहन किया. होली के गीत से पूरा वातावरण रंगीन हो गया था. होली की पूर्व संध्या पर बाजार पूरी तरह गरम रहा. शहर जाम से जूझता रहा. जैसे-जैसे शाम ढलती गयी, रात मदहोश होते गयी और लोग रंगों के रंग में डूबने लगे.

सुबह घरों से निकल युवकों की टोली सड़कों पर जम कर रंग खेली. हर मुहल्ले की सड़कें रंगीन थीं. पर्व को लेकर छोटे बच्चों में खासा उत्साह रहा. रंग-बिरंगी पिचकारी से एक-दूसरे पर रंग डालते देखे गये. दोपहर ढलते ही लोग नहा-धो कर नये कपड़े पहने. एक-दूसरे के घरों पर जाकर अबीर-गुलाल खेले. घर पर आनेवाले हर मेहमान का लोगों ने मीठा और नमकीन खिला कर जम कर स्वागत किया.

देर रात तक चला एक-दूसरे के घर जाकर बधाई देने का सिलसिला : घर जाने का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा. लोगों ने अपने रिश्तेदारों को फोन से होली की शुभकामनाएं देते रहे.होली की अगली सुबह पूरी तरह अलसाया हुआ था. पूरा शहर बंद रहा. छूटे भटके लोग दूसरे दिन भी होली की बधाई देने अपने मित्रों के यहां आते-जाते रहे. इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह एलर्ट रहा. जिला प्रशासन की ओर से नगर के रामलीला मैदान में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था.

आयोजन में डीएम रमण कुमार, एडीएम अजय कुमार व डीडीसी मो. मोबिन अली ने जम कर ढोल बजाया व होली का आनंद लिया. इस अवसर पर जिले भर के पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम में जिला लोक अभियोजक नंद गोपाल प्रसाद, डॉ सीएम सिंह समेत अन्य मौजूद थे. वहीं, बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के तत्वावधान में जिला उपाध्यक्ष पूर्व सूबेदार मेजर रामनाथ सिंह की अध्यक्षता में होली मिलन का आयोजन किया गया. मंच संचालन पूर्व सूबेदार विद्या सागर चौबे ने की. इस अवसर पर एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा का लोगों ने स्वागत किया. कार्यक्रम में हरेंद्र तिवारी, धरम राज सिंह, सुभाष मिश्र, बीएल शर्मा, श्याम बिहारी महतो समेत अन्य मौजूद थे.

राजपुर प्रतिनिधि के अनुसार रंगों के महापर्व होली के मौके पर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अलग-अलग अंदाज में होली मिलन समारोह मनाया गया. इस दौरान सभी लोग एक जगह होकर एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी.

मंगरॉव पंचायत में पैक्स गोदाम पर सरपंच अरविंद सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में होली मिलन समारोह मनाया गया, जिसमें पंचायत के उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों के बीच रंग गुलाल लगा कर मिठाइयां बांट कर उत्साहपूर्वक होली मनाया गया. इस दौरान क्षेत्र के अकबरपुर पंचायत भवन पर मुखिया कन्हैया प्रसाद और वीरेंद्र सिंह उर्फ तिवारी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह मनाया गया, जिसमें पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों के अलावे सरपंच सावित्री देवी, उपसरपंच चंद्रावती देवी, पंचायत समिति सदस्य कमलावती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. छितनडिहरा गांव में भी होली मिलन समारोह मनाया गया, जिसमें उपसमाहर्ता अजय कुमार, पूर्व मुखिया मिथलेश पासवान, एमएलसी प्रतिनिधि मिथिलेश पांडेय, विनोद पांडेय, रजनीकांत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थ़े इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इस मौके पर राधेश्याम सिंह, मुकेश सिंह, छठु सिंह, पंच परशुराम राजभर सहित अन्य लोग उपस्थित थे. धनसोई प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली पर्व हर्षोल्लास के साथ रंग गुलाल लगा कर एक-दूसरे के गले लगा कर मनाया गया. होली के दिन प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए ड्राई डे का उल्लंघन करके सरकारी भट्ठी पूरे दिन खुली रही, जिस कारण शराब की बिक्री मनमानी दाम में हुआ.

मंदिरों में गांव के बुजुर्गो ने गाया फाग

चक्की प्रतिनिधि के अनुसार बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होली क्षेत्र में शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में मनायी गयी. गुरुवार को होलिका दहन के साथ ही लोगों ने मंदिरों पर जाकर फाग गीत गाया और खूब अबीर-गुलाल उड़ाये इसके साथ ही पुरा माहौल होलीमय हो गया.

वहीं, भारत वेस्ट इंडिज के बीच खेले जा रहे मैच ने होली का मजा दोगुना कर दिया. देर शाम जैसे ही भारत की स्थिति मजबूत होते दिखी क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत के प्रति आश्वस्त हो कर जम कर गुलाल उड़ाये. चौगाईं प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय प्रखंड में होली हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. होली में सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह एलर्ट दिखा. मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ अली अहमद तैनात थ़े वहीं, थाना प्रभारी शमीम अहमद ने खुद प्रखंड के नचाप, मंसहर्हियॉ, फफदर, चौगाईं, कोन्ही, बनजरियॉ आदि गांवों में गश्ती करते दिखे. ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के विभिन्न इलाकों सें मिली जानकारी के अनुसार रंगों का त्योहार होली बहुत ही उल्लास पूर्ण तरीके से मनायी गयी. ब्रह्मपुर और आसपास के इलाकों के लोग बरमेश्वर नाथ मंदिर में आकर पूजा-अर्चना कर अबीर, गुलाल लगा एक-दूसरे को बधाई दी. यहां के मुसलमान भाई भी जम कर होली खेले.

खूब उड़े गुलाल, बच्चों ने भी की रंगों की बौछार

डुमरांव. अनुमंडल भर में छीटपुट घटनाओं को छोड़ कर रंगों का त्योहार होली शांति व सौहार्द के साथ मनायी गयी. शुक्रवार को नगर के चौक-चौराहों सहित अनुमंडल के विभिन्न पंचायतों में बच्चे, बड़े-बुजुर्गो सहित महिलाओं ने जम कर होली खेला. बच्चों की टोलियां रंग-बिरंगे टोपियां पहन हाथों में पिचकारी लेकर एक-दूसरे पर रंगों का बौछार किया. शाम में एक-दूसरे को बच्चों ने अबीर व गुलाल लगा कर बड़ों की तरह बधाई भी दी. वहीं, पंचायतों में चौपाल लगा बुजुर्गो ने पारंपरिक ढोल व तासे के साथ होली गीत को गाकर आनंद लिया.

डीजे की धुन पर थिरके युवा

युवाओं को टोली नगर विभिन्न सड़कों पर डीजे धुन पर नाचते दिखे. होली खेलने को लेकर सबसे ज्यादा उमंग बच्चों व युवाओं में ही दिखा. सिर पर रंग-बिरंगे टोपी व हाथ में पिचकारी लिये युवक एक-दूसरे के घर जाकर खूब होली का आनंद उठाये. वहीं, भोजपुरी गीतों पर युवा जहां-तहां नाचते दिखे.

पिछले दरवाजे से बिकी शराब

प्रशासन की घोषित शराब बंदी के बावजूद होली को रंगीन बनानेवाले के जाम छलकते रहे. शुक्रवार को युवाओं की टोली शराब के नशे में नगर की सड़कों पर हुडदंग मचाते रहे. नगर के कई जगहों पर शराब की दुकानों से बिक्री होते रही. ऐसे में प्रशासन के निर्देश खोखला साबित हुआ़ शराब दुकानों की शटर आगे से बंद रहा, लेकिन शराब की बिक्री दूसरे स्थानों से होते रहा. नशेबाजों ने शराब का सेवन कर होली का आनंद अगल ढंग से उठाया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन