गैधरा में हुई फायरिंग में दस लोगों पर प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने एक को भेजा जेल गांव में अब भी तनाव व्याप्त राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के नागपुर पंचायत के गैधरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम हुई फायरिंग के बाद दोनों पक्षों की ओर से पांच-पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विदित हो कि इस गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क […]
विज्ञापन
पुलिस ने एक को भेजा जेल
गांव में अब भी तनाव व्याप्त
राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के नागपुर पंचायत के गैधरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम हुई फायरिंग के बाद दोनों पक्षों की ओर से पांच-पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विदित हो कि इस गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस गांव में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था. इसी बीच दलित समुदाय और यादव समुदाय के बीच निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया और देखते-ही-देखते गोलियों की तड़तड़ाहत शुरू हो गयी, जिसकी आवाज सुन कर गांव के सभी लोग इधर-उधर भागने लगे.
इसी बीच गांव के ही नारायण पासी को गोली का छरा लग गया, जिसे देर रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर लाया गया, जहां डॉ सुनील कुमार ने इलाज किया. इस संबंध में डॉक्टर ने बताया कि कनपटी और पेट में छरा लगा हुआ था, जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया गया. वहीं, घायल नारायण पासी द्वारा बबन सिंह और सुशील सिंह के साथ कुल पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जबकि दूसरे पक्ष से भी पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है
मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि बबन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इसके अलावे अभी भी वहां कड़ी निगरानी रखी गयी है. वहीं, अब भी गांव में तनाव व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










