अगलगी में 20 हजार की क्षति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2015 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित एक घर में बीती रात आग लग गयी, जिसमें करीब 20 हजार रुपये की क्षति हो गयी. लोगों की तत्परता से आग को बुझाया गया. जानकारी के अनुसार घर में दिया जलाअ कर चौकी के समीप रखा गया था. तभी किसी तरह पहले कपड़ों में आग […]
विज्ञापन
बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित एक घर में बीती रात आग लग गयी, जिसमें करीब 20 हजार रुपये की क्षति हो गयी. लोगों की तत्परता से आग को बुझाया गया. जानकारी के अनुसार घर में दिया जलाअ कर चौकी के समीप रखा गया था. तभी किसी तरह पहले कपड़ों में आग पकड़ लिया. अगलगी में करीब बीस हजार रुपये की संपत्ति जल कर नष्ट हुई है.
झोंपड़ी में लगी आग, 30 हजार की संपत्ति राख
नावानगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी रमेश कमकर के झोंपड़ीनुमा घर सह दुकान में आग लग जाने से 30 हजार मूल्य का सामान जल कर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार ढिबरी के पलट जाने से एकाएक आग पकड़ लिया, जिसमें खाने पीने का सामान समेत ओढ़ना बिछावन जल गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










