कांग्रेस ने की समीक्षा बैठक

Published at :11 Feb 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने की समीक्षा बैठक

बक्सर. नगर के कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में बक्सर जिला कांग्रेस के प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि समाज के सभी क्षेत्रों से सदस्य बनाना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनहित योजनाओं एवं कार्यक्रम के साथ […]

विज्ञापन

बक्सर. नगर के कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में बक्सर जिला कांग्रेस के प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि समाज के सभी क्षेत्रों से सदस्य बनाना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनहित योजनाओं एवं कार्यक्रम के साथ छेड़छाड़ करना पार्टी बरदाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में पार्टी जिले के प्रखंडों में विरोध प्रदर्शन करेगी. बैठक में श्रीकांत पाठक, बजरंगी मिश्रा, राम प्रवेश तिवारी, ललन दुबे, कामेश्वर पांडेय, हरिशंकर त्रिवेदी, अवधेश सिंह, संजय पांडेय, बुच्चा उपाध्याय, गणेश राय, नंद किशोर लाल, सुरेश जायसवाल समेत अन्य शामिल थे.एसडीओ ने लगायी जनता दरबारफोटो-9-फरियाद सुनते एसडीओ अवधेश कुमार आनंद बक्सर. अनुमंडल कार्यालय बक्सर में बुधवार को एसडीओ ने जनता दरबार लगाया. जनता दरबार में कुल 25 मामले आये. एसडीओ ने अपने स्तर से सभी मामलों का निष्पादन यथाशीघ्र की. ये सभी मामले बीडीओ व सीओ स्तर से जुड़े थे. ये मामले कई महीनों से पेंडिंग थे एवं जिला जनता दरबार में भी जा चुके थे. एसडीओ ने तत्काल इन मामलों पर संज्ञान लिया. वहीं अनुमंडलाधिकारी ने कौडिनेशन की बैठक की, जिसमें इंदिरा आवास, पोशाक, साइकिल योजना समेत कई योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की. बैठक में बीडीओ, सीओ व एमओ मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन