एचडीएफसी बैंक की एटीएम पर आज से तैनात होंगे गार्ड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2015 12:09 PM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर महीनों से गार्ड की तैनाती नहीं करायी गयी थी, जिससे एचडीएफसी बैंक के एटीएम जो बिना गार्ड के ही संचालित था. वहां से अक्सर निकासी करने आये ग्राहकों का कार्ड बदल कर शातिर उसके एकाउंट से लाखों रुपये की चोरी आसानी से कर लेते थे. चूंकि गार्ड के […]
विज्ञापन
बक्सर : एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर महीनों से गार्ड की तैनाती नहीं करायी गयी थी, जिससे एचडीएफसी बैंक के एटीएम जो बिना गार्ड के ही संचालित था. वहां से अक्सर निकासी करने आये ग्राहकों का कार्ड बदल कर शातिर उसके एकाउंट से लाखों रुपये की चोरी आसानी से कर लेते थे.
चूंकि गार्ड के अनुपस्थिति का फायदा उठा कर शातिर भोले-भाले ग्राहकों को निकासी में मदद करने के नाम पर उनका एटीएम कार्ड बदल लेते हैं. पीड़ितों से बातचीत करने के बाद प्रभात खबर ने इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए 26 जनवरी 2015 को ‘‘सावधान! आपके एटीएम कार्ड पर है अपराधियों की नजर’’ शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था. खबर प्रकाशित होने के बाद नगर थाना के इस्पेक्टर राज बिंदु प्रसाद ने बैंक के प्रतिनिधि को थाना बुला कर तत्काल गार्ड तैनात कराने का सख्त हिदायत दी, जिसके बाद बैंक के शाखा प्रबंधक ने शुक्रवार से एटीएम पर स्थायी गार्ड की तैनाती कराने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










