स्वयंसेवक संघ कर्मियों ने सीएम का पुतला फूंका

Published at :06 Feb 2015 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
स्वयंसेवक संघ कर्मियों ने सीएम का पुतला फूंका

बक्सर : नगर के ज्योति प्रकाश चौक पर बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. एएसवी कर्मी काफी आक्रोशित थे. मांगों के समर्थन में गगनभेदी नारे लगा रहे थे. इसके बाद ज्योति प्रकाश चौक पर कर्मियों ने एक आम सभा भी की, जिसकी […]

विज्ञापन

बक्सर : नगर के ज्योति प्रकाश चौक पर बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. एएसवी कर्मी काफी आक्रोशित थे. मांगों के समर्थन में गगनभेदी नारे लगा रहे थे.

इसके बाद ज्योति प्रकाश चौक पर कर्मियों ने एक आम सभा भी की, जिसकी अध्यक्षता करते हुए जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री जितन राम मांझी ने कहा था कि पांच से सात जनवरी के बीच सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ की सभी मांगे पूरी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री आश्वासन देते हैं, तो दूसरी तरफ अपने वादों से मुकर जाते हैं.

वक्ताओं ने सरकार की घोर निंदा करते हुए सरकार को बेरोजगार विरोधी बताया. वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार मांगों को पूरा नहीं करेगी, तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष राजीव रंजन ने किया. इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष राकेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष चितरंजन तिवारी, संजीव कुमार, नीरज राय, अमित नारायण, अजय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन