एक साल की बेटी को पटक कर मार डाला

Published at :17 Jan 2015 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
एक साल की बेटी को पटक कर मार डाला

नावानगर (बक्सर) : नावानगर सिकरौल थाना क्षेत्र के बेलाव गांव में एक बाप ने एक साल की बेटी को पहले आग में फेंका, लेकिन उसकी पत्नी ने बच्ची को आग से निकाल कर बचा लिया. फिर उसने मां से बेटी को छीन कर उसे दीवार पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो […]

विज्ञापन

नावानगर (बक्सर) : नावानगर सिकरौल थाना क्षेत्र के बेलाव गांव में एक बाप ने एक साल की बेटी को पहले आग में फेंका, लेकिन उसकी पत्नी ने बच्ची को आग से निकाल कर बचा लिया. फिर उसने मां से बेटी को छीन कर उसे दीवार पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

जानकारी के अनुसार, रमेश कुशवाहा ने छह माह पहले अनीता देवी के साथ दूसरी शादी की. अनिता देवी के साथ बेटी पूजा कुमारी भी घर आयी. शुक्रवार की सुबह जब पत्नी खाना बना रही थी, तब किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया. इसी पर गुस्साये पति ने जलते चूल्हे में एक साल की बेटी पूजा को फेंक दिया, लेकिन मां ने तत्परता दिखाते हुए उसे आग से बचा लिया. उसके बाप का मन इतने पर भी शांत नहीं हुआ और पत्नी से बच्ची को छीन कर दीवार पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पत्नी द्वारा पति के खिलाफ थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन