बक्सर-मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन का वाराणसी तक विस्तार, रेल राज्यमंत्री ने दिखायी झंडी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jan 2015 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : स्टेशनों व ट्रेनों पर यात्राी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए आवश्यक साधन मुहैया कराये जायेंगे. संसाधनों का सही उपयोग कर यात्राियों को सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी. ये बातें रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को दिलदारनगर स्टेशन पर बक्सर-मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन के वाराणसी तक विस्तारीकरण के बाद झंडी […]
विज्ञापन
बक्सर : स्टेशनों व ट्रेनों पर यात्राी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए आवश्यक साधन मुहैया कराये जायेंगे. संसाधनों का सही उपयोग कर यात्राियों को सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी.
ये बातें रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को दिलदारनगर स्टेशन पर बक्सर-मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन के वाराणसी तक विस्तारीकरण के बाद झंडी दिखा कर रवाना करने के बाद आयोजित समारोह में कहीं. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के विस्तार की मांग काफी दिनों से की जा रही थी. वाराणसी का व्यावसायिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक महत्व है. इस अवसर पर यूपी के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक एके मित्तल समेत अन्य मौजूद थे. गौरतलब है कि गाड़ी संख्या 63237 बक्सर-मुगलसराय पैसेंजर (नया नंबर 63233 ) तथा 63238 मुगलसराय-बक्सर पैसेंजर (नया नंबर 63226) शनिवार से वाराणसी तक जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










