श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर किया दान-पुण्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jan 2015 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

रामरेखा घाट पर गंगा स्नान को लेकर दिन भर लगी रही भीड़ बक्सर : ऐतिहासिक, धार्मिक एवं आस्था की नगरी बक्सर बुधवार को भक्तिमय दिखी. स्टेशन से रामरेखा घाट स्थित गंगा तट तक पहुंचनेवाला मुख्य मार्ग श्रद्धालुओं से दिन भर पटा रहा. मकर संक्रांति के नीयत तिथि को माननेवाले हजारों श्रद्धालुओं ने दिन भर रामरेखा […]
विज्ञापन
रामरेखा घाट पर गंगा स्नान को लेकर दिन भर लगी रही भीड़
बक्सर : ऐतिहासिक, धार्मिक एवं आस्था की नगरी बक्सर बुधवार को भक्तिमय दिखी. स्टेशन से रामरेखा घाट स्थित गंगा तट तक पहुंचनेवाला मुख्य मार्ग श्रद्धालुओं से दिन भर पटा रहा.
मकर संक्रांति के नीयत तिथि को माननेवाले हजारों श्रद्धालुओं ने दिन भर रामरेखा घाट पर गंगा में डुबकी लगाते दिखे. वहीं, आज गुरुवार को भी श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा कर मकर संक्रांति मनायेंगे.
श्रद्धालुओं में ज्यादातर महिलाओं की संख्या रही. राम से जुड़ा रामरेखा घाट अति प्राचीन धार्मिक स्थल है. यहां हिंदू सभ्यता व संस्कृति को माननेवाले लोग प्राय: सभी धार्मिक तिथियों को गंगा में डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं.
मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन जल स्नेतों में अमृत का प्रवाह हो जाता है, जिसमें स्नान करने के बाद सारे पापों से मुक्ति, जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्राप्त हो जाती है. इसी मान्यता को लेकर विश्वामित्र की इस पावन भूमि पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. स्नान का सिलसिला 14 जनवरी 2015 से ही शुरू हो गया है, जो आज 15 जनवरी तक चलेगा. जबकि पंडित जनों की माने, तो मकर संक्रांति की शुरुआत बुधवार की रात्रि 12 बज कर 44 मिनट से हुआ. इन मान्यताओं के अनुसार ही बक्सर में मकर संक्रांति का स्नान 15 जनवरी को है.
रामरेखा घाट पर लोग बुधवार को ही पहुंच चुके थे. दूर-दराज से आनेवाले लोग घाट पर मौजूद विवाह मंडप, घाट पर मौजूद मठों में कमरा बुक करा व कुछ लोग स्टेशन पर सोये मिले. वहीं, फुटपाथी दुकानदारों से पूरा गंगा घाट बाजार में तब्दील हो चुका था. स्नान के बाद दान-पुण्य की परंपरा को सफल बनाने के लिए न केवल जिले के बल्कि दूरदराज से असहाय सैकड़ों की संख्या में भिखारी पहुंचे हैं.
मकर संक्रांति दो दिन मनने से इनकी भी चांदी है. वहीं, पंडों द्वारा घाट पर कई मचान के साथ फोल्डिंग खटिया श्रद्धालुओं के लिए लगा दिया गया है. स्नान के बाद इन्हीं खाटों पर दान स्वरूप चावल, तिल, आटा, आलू वगैरह लोग दान करते हैं.
मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा स्नान के बाद गरीबों को दान दिया जाता है. दान के बाद श्रद्धालु भोजन स्वरूप चूड़ा, दही, गुड़, तिलकुट का प्रसाद ग्रहण करते हैं. बाजार में चूड़ा, गुड़ की दुकानों पर काफी रही. बाजार में चूड़े की क्वालिटी के अनुसार ही उसकी कीमत निर्धारित की गयी है.
चूड़ा बाजार में सामान्य स्तर के 30 रुपये से 35 रुपये तक. जबकि उच्च क्वालिटी का चूड़ा 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बाजार में बिक रहा है. गुड़ भी बाजार में 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










