अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस ट्रेन चटकी पटरी से गुजरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2015 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : मंगलवार की अहले सुबह दिलदारनगर-दरौली स्टेशन के बीच अचानक पटरी चटक गयी. इस दौरान चटकी पटरी से ही अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस गुजर गयी. गनीमत थी कि दुर्घटनाग्रस्त होने से ट्रेन बाल-बाल बची. ट्रैक मैन ने क्षतिग्रस्त पटरी को देख तुरंत अधिकारियों को सूचना दी. जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल बत्ती को लाल कर डाउन […]
विज्ञापन
बक्सर : मंगलवार की अहले सुबह दिलदारनगर-दरौली स्टेशन के बीच अचानक पटरी चटक गयी. इस दौरान चटकी पटरी से ही अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस गुजर गयी. गनीमत थी कि दुर्घटनाग्रस्त होने से ट्रेन बाल-बाल बची.
ट्रैक मैन ने क्षतिग्रस्त पटरी को देख तुरंत अधिकारियों को सूचना दी. जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल बत्ती को लाल कर डाउन की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया. इस दौरान यात्रियों में काफी भय का माहौल रहा. सूचना मिलते ही क्षतिग्रस्त पटरी पर क्लंप लगा कर मरम्मत कराया गया. पटरी के चटकने के संबंध में एएसएम अखिलेश कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में पटरी चटक जाती है. इसलिए ट्रैक मैन को पटरी पर नजर रखने की हिदायत दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










