बाइक सवार तीन युवकों को पुलिस जीप ने कुचला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2015 7:20 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर/इटाढ़ी : बक्सर से इटाढ़ी की ओर जा रही एक पुलिस जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को धक्का मार दिया, जिससे तीनों बाइक सवार युवक घायल हो गये. घटना में एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. हादसे के बाद पुलिस कर्मी अपनी जिम्मेदारी पूरी किये बगैर और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के […]
विज्ञापन
बक्सर/इटाढ़ी : बक्सर से इटाढ़ी की ओर जा रही एक पुलिस जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को धक्का मार दिया, जिससे तीनों बाइक सवार युवक घायल हो गये. घटना में एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
हादसे के बाद पुलिस कर्मी अपनी जिम्मेदारी पूरी किये बगैर और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय जीप छोड़ कर फरार हो गये. भला हो विधान पार्षद हुलास पांडेय के प्रतिनिधि विजय कुमार तिवारी का जिन्होंने दर्द और खून से लथपथ युवकों को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाये. सुबह साढ़े दस बजे बाइक सवार तीनों युवक बक्सर की ओर सड़क के सही छोर से आ रहे थे, लेकिन पुलिस जीप का चालक गलत तरीके से वाहन चलाया और तीनों युवकों को ठोंक दिया.
तीनों युवक धनसोई के रहनेवाले हैं, जो अपने रिश्तेदार से मिलने और सिनेमा देखने के लिए बक्सर आ रहे थे. घायल युवकों में दिलीप प्रसाद का बेटा बिट्टू कुमार बुरी तरह घायल हो गया और उसका बायां पैर दो जगहों से टूट गया है. बिट्टू ही बाइक चला रहा था. दूसरा घायल युवक सोनू गुप्ता धनसोई के रामेश्वर प्रसाद गुप्ता का पुत्र है, जो गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में चोट लगी है. तीसरा घायल धनसोई के ही सुशील प्रसाद का बेटा संभव कुमार है, जिसे कुछ कम चोट लगी है.
मुफस्सिल थाना अंतर्गत डीएवी स्कूल के पास इटाढ़ी गुमटी के समीप हुए इस हादसे में पुलिस जीप भी चाट में चली गयी और सफेद रंग की महिंद्रा पुलिस जीप पर सवार पुलिस कर्मियों को भी हल्की चोटें लगीं. आश्चर्य है कि शाम तक घटना के बारे में न तो मुफस्सिल थाना प्रभारी सुशील कुमार मंडल को जानकारी थी और न ही सदर डीएसपी सुनील कुमार को ही पूरी जानकारी थी. मामले की जानकारी के लिए जब बक्सर एसपी जयंत कांत से बात की गयी, तो पता चला कि उन्हें भी घटना के बारे में पूरी जानकारी नहीं है. अधिकारियों की टीम विशेष मिशन पर काम कर रही थी और हादसे के इस घटना से अनभिज्ञ थी.
अस्पताल में पहुंचानेवाले विनय कुमार तिवारी ने बताया कि घायल युवक सड़क पर खून से लथपथ और लाचार थे. मैं मानवता के नाते सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. ज्यादा रक्त स्नव होता, तो घायल बिट्टू कुमार की जान पर भी खतरा हो सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










