बक्सर जिले में इंदौर पैक्स से हुई धान खरीद की शुरुआत

Published at :31 Dec 2014 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर जिले में इंदौर पैक्स से हुई धान खरीद की शुरुआत

बक्सर : आखिरकार बक्सर जिले में धान की खरीद शुरू हो गयी. इटाढ़ी के इंदौर पैक्स में सोमवार को 254 क्विंटल धान की खरीद कर शुरुआत कर दी गयी. धान की खरीद के लिए आवश्यक मानक 17 फीसदी नमी को देखते हुए खरीदारी की गयी. जिले में इस वर्ष धान का लक्ष्य 69,600 मीटरिक टन […]

विज्ञापन
बक्सर : आखिरकार बक्सर जिले में धान की खरीद शुरू हो गयी. इटाढ़ी के इंदौर पैक्स में सोमवार को 254 क्विंटल धान की खरीद कर शुरुआत कर दी गयी. धान की खरीद के लिए आवश्यक मानक 17 फीसदी नमी को देखते हुए खरीदारी की गयी. जिले में इस वर्ष धान का लक्ष्य 69,600 मीटरिक टन खरीद की है, जिसमें शुरुआत के बाद किसानों, पैक्सों और अधिकारियों के बीच उत्साह आ गया है.
इस वर्ष किसानों को धान का पैसा उसके खाते में सीधा ट्रांसफर किया जायेगा. इससे पैसा नहीं मिलने की सारी संभावनाएं खत्म हो गयी है. पिछले वर्ष 73 हजार मीटरिक टन का लक्ष्य जिले में निर्धारित था, जिसमें से मात्र 47 हजार मीटरिक टन की ही खरीद हो सकी थी. इस बार खरीदारी में विलंब के बावजूद लक्ष्य पूरा कर लेने की आशा अधिकारियों ने जतायी है. बक्सर जिले में इस बार 107 पैक्स और पांच व्यापार मंडल को धान की क्रय के लिए सूचीबद्ध किया गया है. साथ ही प्रखंडों में क्रय केंद्र भी बनाये गये हैं, ताकि किसानों को सहूलियत मिल सके. सिर्फ राजपुर में तीन, इटाढ़ी में दो और अन्य नौ प्रखंडों में एक-एक क्रय केंद्र बनाये गये हैं.
जिले में नमी की स्थिति : प्रशासनिक अधिकारियों व क्रय केंद्रों पर रखी गयी नमी मापक यंत्र के आंकड़ों के अनुसार अब तक मानक से अधिक नमी सभी प्रखंडों में धान में मिल रही है. ब्रह्मपुर प्रखंड में चार दिन पहले 22 फीसदी नमी, सिमरी में 24 फीसदी, नावानगर में 21 फीसदी नमी अब तक मिली है. जबकि, इटाढ़ी में नमी घट कर 17 फीसदी तक पहुंच गयी है. पिछले दिनों जिलाधिकारी ने भी नमी का संकलन किया था, जिसमें चौसा में 23 फीसदी नमी मिली थी. नमी का औसतन यही आंकड़ा है, जिसके कारण अब तक खरीद नहीं हो सकी थी.
कहते हैं अधिकारी
सहायक निबंधक सहयोग समितियां लवली ने बताया कि धान की खरीद शुरू हो जाना शुभ संकेत है. इस बार पैदावार अच्छी हुई है. इससे उम्मीद है कि जिले में निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया जायेगा. धान की नमी को लेकर कोई समझौता नहीं किया जायेगा और उम्मीद है कि मौसम जिस तरह बदल रहा है, धान भी बेहतर मिल जायेगा. धान की खरीद 15 अप्रैल तक पूरा कर लेने का राज्य मुख्यालय से निर्देश प्राप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन