दिन में मिली थोड़ी राहत शाम होते बढ़ी कनकनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Dec 2014 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

रविवार की रात सात डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान बक्सर : रविवार के दिन ठंड के कारण एक बार फिर लोग परेशान हो गये. दिन हल्की धूप, तो निकली, लेकिन कुछ देर बाद सूर्यदेव गुम हो गये. जैसे-जैसे शाम ढल रही थी, वैसे ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था. रविवार का दिन छुट्टी […]
विज्ञापन
रविवार की रात सात डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
बक्सर : रविवार के दिन ठंड के कारण एक बार फिर लोग परेशान हो गये. दिन हल्की धूप, तो निकली, लेकिन कुछ देर बाद सूर्यदेव गुम हो गये. जैसे-जैसे शाम ढल रही थी, वैसे ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था. रविवार का दिन छुट्टी का होने के बावजूद सड़कों पर चहल-पहल नहीं देखने को मिला. ठंड के कारण लोग घरों से निकलना मुनासिब नहीं समङो.
रेलवे स्टेशन हो या बस स्टैंड सब जगह ठंड के कारण लोगों की कमी दिखी. ठंड के बीच एक जगह से दूसरे जगह जाने का कार्यक्रम भी लोगों ने स्थगित कर दिया था. शनिवार को जहां दिन में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तापमान हो गया था. वहीं, रविवार को फिर तापमान धूप निकलने के कारण न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था. हर घर में लोगों ने अलाव जला कर अपने प्राण रक्षा करने में जुट रहे. स्कूल-कॉलेज बंद होने से छात्रों को राहत मिली है, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों को अब तक बंद नहीं करने से केंद्र संचालन में परेशानी हो रही है. रविवार होने के कारण सरकारी दफ्तरों में काम करनेवाले लोग आज ठंड का मजा रजाई में गरम-गरम पकवान खा कर लिये. घने कोहरे के बीच पूरी दिनचर्या चौपट हो गयी.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में आज सोमवार को भी धूप निकलेगी, लेकिन कनकनी कम नहीं होगी. शाम ढलते ही तापमान छह से सात डिग्री के बीच होने का अनुमान है. वहीं, गांव-देहात में वृद्धों के मरने का भी सिलसिला जोर पकड़ लिया है. ठंड में वृद्धों में सबसे ज्यादा लकवा मारने की बीमारी हो रही है. गरीब परिवार के लोगों के पास पर्याप्त मात्र में ठंड से बचने के लिए कपड़े नहीं होने से इस बीमारी का लोग काफी शिकार हो रहे हैं. गरीब परिवार के लोग अलाव जला कर अपना समय किसी तरह गुजा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










