संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर

Published at :16 Jul 2013 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर

बोधगया में बम विस्फोट के बाद बक्सर रेलवे स्टेशन पर हाइ अलर्टबक्सर : बोधगया में हुए बम ब्लास्ट के बाद रविवार को बक्सर के रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हाइ अलर्ट कर दिया गया है. बक्सर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान हर संदिग्ध चेहरों पर नजर रख रहे हैं. संदिग्ध […]

विज्ञापन

बोधगया में बम विस्फोट के बाद बक्सर रेलवे स्टेशन पर हाइ अलर्ट
बक्सर : बोधगया में हुए बम ब्लास्ट के बाद रविवार को बक्सर के रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हाइ अलर्ट कर दिया गया है. बक्सर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान हर संदिग्ध चेहरों पर नजर रख रहे हैं. संदिग्ध वस्तुओं की मेटल डिडेक्टर से जांच की जा रही है.

उल्लेखनीय है कि बक्सर उत्तरप्रदेश की सीमाओं से जुड़ा हुआ है. गंगा बिहार और उत्तरप्रदेश की सीमाओं को बांटती है. गोलंबर के समीप वीर कुंवर सिंह सेतु बिहार व उत्तरप्रदेश को सीधे जोड़ती है. इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है. सेतु पर भी पुलिस की पैनी नजर है.

वहीं, चौसा के समीप का देवलपुल बिहार को उत्तरप्रदेश से जोड़ती है. उस पुल पर भी पुलिस की सरगरमी तेज है. देवलपुल के समीप के इलाकों को कई मामलों में संवेदनशील माना जाता है.

देवलपुल के समीप बिहार-यूपी के अलावा कैमूर की सीमाएं भी जुड़ती है. इस इलाके से गुजरने वाले वाहनों पर पुलिस नजर रख रही है. देवलपुल के समीप सशस्त्र बलों की ड्यूटी भी लगायी गयी है. नगर के नाथ मंदिर, नौलक्खा मंदिर, रामरेखा घाट, सदर अस्पताल सहित अन्य जगहों पर पुलिस आतंकी हमला के आशंकाओं के मद्देनजर चौकसी बरत रही है.

जीआरपी के थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि बोध गया की घटना के बाद हाइ अलर्ट कर दिया गया है. इसके तहत रघुनाथपुर से लेकर चौसा रेलवे स्टेशन के बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. उन्होंने बताया कि ट्रेनों में विशेष चौकसी बरती जा रही है. साथ ही ट्रेनों में स्कॉर्ट की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन