आठ पैक्स सदस्यों में से चार का इस्तीफा मंजूर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2014 10:00 AM (IST)
विज्ञापन

केसठ : प्रखंड में विगत एक सप्ताह से केसठ पैक्स को लेकर राजनैतिक सरगरमी तेज हो गयी है. विगत पांच दिसंबर को केसठ पैक्स कार्यकारिणी के आठ सदस्यों ने पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ रमेश गुप्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों से पत्र के माध्यम से इस्तीफे की पेशकश की थी, जो विगत 16 दिसंबर […]
विज्ञापन
केसठ : प्रखंड में विगत एक सप्ताह से केसठ पैक्स को लेकर राजनैतिक सरगरमी तेज हो गयी है. विगत पांच दिसंबर को केसठ पैक्स कार्यकारिणी के आठ सदस्यों ने पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ रमेश गुप्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों से पत्र के माध्यम से इस्तीफे की पेशकश की थी, जो विगत 16 दिसंबर को पैक्स अध्यक्ष को प्राप्त हुआ.
इसके आलोक में पैक्स अध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आठ पैक्स सदस्यों में से चार का इस्तीफा मंजूर कर लिया तथा चार पैक्स सदस्यों को सदस्य पद पर बने रहने की सूचना डाक द्वारा भेज दी. अध्यक्ष ने बताया कि पैक्स सदस्य रियाजुद्दीन खां, उषा देवी, तारा देवी, हुस्नबानो बीबी का इस्तीफा मंजूर कर बिहार राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, सहकारिता मंत्री बिहार समेत अन्य पदाधिकारियों को इसकी सूचना डाक से भेज दी गयी है.
उन्होंने बताया कि एक माह बीतने के बाद भी पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने प्रभार नहीं दिया है. इसके कारण सरकार द्वारा चलायी जा रही किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










