गंदगी के बीच सफर कर रहे रेल यात्री

Published at :16 Dec 2014 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
गंदगी के बीच सफर कर रहे रेल यात्री

वेटिंग रूप में स्थित शौचालय से आती है बदबू कर्मी व यात्री नाक पर रूमाल रखने पर हैं मजबूर बक्सर : प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान तो चलाया गया, लेकिन फिलहाल स्टेशन पर फैली गंदगी को देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभियान के नाम […]

विज्ञापन
वेटिंग रूप में स्थित शौचालय से आती है बदबू
कर्मी व यात्री नाक पर रूमाल रखने पर हैं मजबूर
बक्सर : प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान तो चलाया गया, लेकिन फिलहाल स्टेशन पर फैली गंदगी को देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभियान के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा किया गया.
अधिकारी सफाई का यात्रियों को तो संदेश दे दिया. लेकिन, स्टेशन पर सफाई कार्य नियमित नहीं होती है.
चारों ओर गंदगी फैली हुई है. नियमित सफाई कराने को लेकर डुमरांव के ननुआ गांव निवासी मनोज कुमार तिवारी ने स्थानीय रेलवे स्टेशन प्रबंधक से इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी है और प्रबंधक से स्टेशन की साफ-सफाई कराने की मांग की है. मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण स्टेशन का वातावरण अशुद्ध हो गया है. यात्रियों को दूषित वातावरण में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. वहीं, इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक महेंद्र सिंह ज्यादा कुछ नहीं बता पाये. हालांकि, उन्होंने बताया कि दिसंबर माह के बाद नये ठेकेदार को सफाई का जिम्मा दिया जायेगा, जिससे बेहतर सफाई की उम्मीद बन सकेगी.
पूछताछ केंद्र के कर्मी भी हैं परेशान : स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण पूछताछ केंद्र को वेटिंग रूम में ही शिफ्ट कर दिया गया है. ऐसे में वेटिंग रूम में फैली गंदगी के कारण पूरे कर्मियों को अपनी ड्यूटी बजाने में काफी परेशानी ङोलनी पड़ रही है. अक्सर बदबू के कारण कर्मी केंद्र से निकल कर बाहर चले जाते हैं, जिससे यात्रियों को ट्रेन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में परेशानी हो रही है.
कहते हैं प्रबंधक : स्टेशन मास्टर महेंद्र सिंह ने सफाई कराने वाले ठेकेदार के संबंध में कोई भी जानकारी मुहैया कराने में खुद को असमर्थ बताया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन