प्रमुख व उपप्रमुख के भाग्य का फैसला आज

Published at :16 Jul 2013 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमुख व उपप्रमुख के भाग्य का फैसला आज

डुमरांव : प्रमुख एवं उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शनिवार को प्रखंड परिसर में विशेष बहस के दौरान मत विभाजन का कार्य होगा. इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. इस आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी शराफत हुसैन ने बताया कि विशेष बैठक के दौरान पंचायत सदस्यों को […]

विज्ञापन

डुमरांव : प्रमुख एवं उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शनिवार को प्रखंड परिसर में विशेष बहस के दौरान मत विभाजन का कार्य होगा. इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.

इस आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी शराफत हुसैन ने बताया कि विशेष बैठक के दौरान पंचायत सदस्यों को छोड़ अन्य लोगों का परिसर में प्रवेश वजिर्त रहेगा. शांति व्यवस्था को लेकर सीओ, जीपीएस व सीआइ को विशेष तौर पर मजिस्ट्रेट बहाल किया गया है. इसके अलावा पुलिस बल की तैनाती की गयी है. वहीं दूसरी ओर मतदान की तिथि को लेकर पक्ष-विपक्ष के खेमे में बेचैनी बढ़ गयी है.

शुक्रवार को दिन-रात प्रखंड की पंचायतों में पंचायत सदस्यों को मनाने का दौर चलता रहा. एक पक्ष ने दावा किया कि प्रमुख व उपप्रमुख कुरसी बचाने में कामयाब होंगे, तो विपक्ष का दावा है कि नया चेहरा कुरसी हथियाने में सफल होगा. गौरतलब है कि पंचायत समिति के 24 सदस्यों में 11 सदस्यों ने प्रमुख विमला देवी एवं उपप्रमुख देवेंद्र सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन