सब्जियों के बढ़े भाव से बिगड़ा जायका

Published at :16 Jul 2013 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
सब्जियों के बढ़े भाव से बिगड़ा जायका

बक्सर : पिछले दो दिनों में हरी सब्जियों के भाव में एकाएक इजाफा होने से भोजन का जायका ही बिगड़ गया है. अब थाली में सब्जियां भी कम मात्रा में परोसी जा रही है. सब्जियों के भाव में वृद्धि से घरों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है. सब्जियों को किलो में लेने के बजाय […]

विज्ञापन

बक्सर : पिछले दो दिनों में हरी सब्जियों के भाव में एकाएक इजाफा होने से भोजन का जायका ही बिगड़ गया है. अब थाली में सब्जियां भी कम मात्रा में परोसी जा रही है. सब्जियों के भाव में वृद्धि से घरों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है. सब्जियों को किलो में लेने के बजाय लोग अब पाव से ही काम चला रहे हैं.

एक सप्ताह पूर्व में इन सब्जियों की कीमत वर्तमान से करीब आधे से कम थी. इस वृद्धि के संबंध में सब्जी विक्रेताओं में सोनू कुमार, राजू कुमार ने बताया कि बरसात के कारण जिले के कई खेत पानी में डूब गये हैं, जिससे सब्जियों की मात्र में कमी आ गयी है.

वहीं, यूपी के उजियार एवं अन्य ग्रामीण इलाकों के खेतों में भी जलजमाव से सब्जियां बरबाद हो गयी है, जिससे स्थानीय बाजार में इन जगहों से सब्जियां पूरी मात्रा में नहीं आ पा रही है. ऐसे में सब्जियों की मांग पूर्व की भांति ही रहने से इसकी कीमत में एकाएक वृद्धि हुई है. सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि करीब दो माह तक सब्जियों के भाव में कोई कमी नहीं हो पायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन