ग्राहकों का 21 लाख डकार गये बैंक प्रबंधक,जांच शुरू

Published at :09 Dec 2014 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
ग्राहकों का 21 लाख डकार गये बैंक प्रबंधक,जांच शुरू

बक्सर : जिला मुख्यालय स्थित आइसीआइसीआइ बैंक से 21 लाख रुपये के फर्जीवाड़ा का मामला प्रकाश में आया है. इस फर्जीवाड़ा को पूर्व बैंक प्रबंधक पुष्पेंद्र शाडवाल ने अंजाम दिया है, जिससे बैंक को काफी आर्थिक क्षति हुई है. वर्तमान बैंक प्रबंधक विभाकर के बयान पर मॉडल थाने में पूर्व बैंक प्रबंधक के खिलाफ मामला […]

विज्ञापन
बक्सर : जिला मुख्यालय स्थित आइसीआइसीआइ बैंक से 21 लाख रुपये के फर्जीवाड़ा का मामला प्रकाश में आया है. इस फर्जीवाड़ा को पूर्व बैंक प्रबंधक पुष्पेंद्र शाडवाल ने अंजाम दिया है, जिससे बैंक को काफी आर्थिक क्षति हुई है. वर्तमान बैंक प्रबंधक विभाकर के बयान पर मॉडल थाने में पूर्व बैंक प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस इसकी तहकीकात में जुट गयी है. थाना प्रभारी राजबिंदु प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2012 में आइसीआइसीआइ बैंक के तत्कालीन प्रबंधक पुष्पेंद्र शाडवाल ने जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक विनोद कुमार व माधुरी सिंह का 21 लाख रुपये का एफडी किया था. इस एफडी से कई बार उपभोक्ता को ब्याज भी दिया. कुछ दिनों के बाद तत्कालीन प्रबंधक ने बैंक से इस्तीफा देकर चले गये. दो वर्ष बाद यानी 2014 में जब चिकित्सक किसी काम से अपने एफडी को तोड़ना चाहे, तो वर्तमान बैंक प्रबंधक ने बैंक के दूसरे स्कीम के तहत बिना एफडी तोड़े पैसा दिलाने की बात कही. जब चिकित्सक इस बात से राजी हो गये, तो वर्तमान बैंक प्रबंधक ने कागजात की मांग कर स्कीम के तहत कार्यवाही शुरू की. ऐसे में बैंक प्रबंधक को हतप्रभ करनेवाली बात सामने आयी. उपभोक्ता का कहीं भी बैंक रिकार्ड में एफडी का कोई लिखित जिक्र नहीं था. प्रबंधक ने पूरे मामले की जांच की और पाया कि तत्कालीन बैंक प्रबंधक ने चिकित्सक का फर्जी एफडी किया है.
पुलिस मामले को दर्ज कर इसकी तफतीश में जुट गयी है. पुलिस ने बताया कि वर्तमान में तत्कालीन बैंक प्रबंधक भागलपुर स्थित ऐक्सिस बैंक में कार्यरत हैं. वहीं, बैंक ने विशेष प्रावधान के तहत उपभोक्ता को 21 लाख रुपये का चुकता कर दिया है. पुलिस तत्कालीन बैंक प्रबंधक की गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन