घर तो बना गया, लेकिन जाने के लिए रेल पटरी ही सहारा

Published at :09 Dec 2014 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
घर तो बना गया, लेकिन जाने के लिए रेल पटरी ही सहारा

बक्सर : बक्सर रेलवे स्टेशन से सटे हुए दक्षिणी क्षेत्र में पांडेयपट्टी गांव अब एक खूबसूरत आवासीय क्षेत्र मित्रलोक कॉलोनी में तब्दील हो चुका है. करीब 10 हजार की आबादी इस कॉलोनी की हो चुकी है, लेकिन आज भी आवागमन की उचित सुविधा यहां नहीं है. जान जोखिम में डाल कर लोग पटरी क्रास करके […]

विज्ञापन

बक्सर : बक्सर रेलवे स्टेशन से सटे हुए दक्षिणी क्षेत्र में पांडेयपट्टी गांव अब एक खूबसूरत आवासीय क्षेत्र मित्रलोक कॉलोनी में तब्दील हो चुका है. करीब 10 हजार की आबादी इस कॉलोनी की हो चुकी है, लेकिन आज भी आवागमन की उचित सुविधा यहां नहीं है. जान जोखिम में डाल कर लोग पटरी क्रास करके आते-जाते हैं.

यहां पुलिस भी गश्त नहीं लगा सकती, क्योंकि पुलिस की गाड़ी यहां आ-जा नहीं सकती है. बक्सर जिले के शहरी क्षेत्र का विस्तार इन्हीं इलाकों में हो रहा है, जिससे इस क्षेत्र की जमीनें काफी महंगी हो गयी हैं. पांडेयपट्टी गांव से इस नव विकसित कॉलोनी का फैलाव इटाढ़ी रोड तक हो गया है. पांडेयपट्टी गुमटी के पूर्वी क्षेत्र में बक्सर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले हजारों परिवार शहर से नजदीक होने के लिए मित्रलोक कॉलोनी में बस गये हैं. इस नयी कॉलोनी में रहनेवाले लोग या तो पांडेयपट्टी गुमटी से आते हैं या फिर इटाढ़ी गुमटी से प्रवेश करते हैं.

इन दोनों गुमटियों पर वाहनों की हमेशा लंबी कतारें लगी रहती हैं और जाम भी रहता है. पांडेयपट्टी गुमटी एफसीआइ के ट्रकों से जाम रहता है, जबकि इटाढ़ी गुमटी स्कूल, कॉलेज और पुलिस लाइन तथा दिनारा तक जानेवाली गाड़ियों के कारण जाम रहती है. इस क्षेत्र में चर्चित हॉवर्ड स्कूल, केएन सिंह कॉलेज, पीसी कॉलेज, डीएवी स्कूल, फाउंडेशन स्कूल, महात्मा गांधी कॉलेज, गैस एजेंसी का गोदाम समेत फ्लावर मिल व राइस मिल है. साथ ही वास्तु बिहार का आवासीय परिसर भी इसी क्षेत्र में बन रहा है. इतनी घनी आबादी के बावजूद इस क्षेत्र में आने-जाने की समुचित व्यवस्था नहीं है. इस क्षेत्र में सुलभ प्रवेश के लिए इटाढ़ी गुमटी के पास रेलवे व बिहार सरकार के संयुक्त प्रयास से ओवरब्रिज प्रस्तावित है, लेकिन उस पर काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन