गंदगी से महामारी फैलने की आशंका से हैं भयभीत

* गावों में जलजमाव व कूड़े की नहीं हो रही सफाईचौगाई(बक्सर) : रुक-रुक कर हो रही बारिश से पंचायत की सड़कों व गलियों में जलजमाव से स्थिति बदतर हो गयी है. आधा दर्जन गलियों में जलजमाव कायम रहा. नालियों की सफाई नहीं होने और बरसात से पूर्व कूड़े का उठाव नहीं होने से पंचायत क्षेत्र […]
* गावों में जलजमाव व कूड़े की नहीं हो रही सफाई
चौगाई(बक्सर) : रुक-रुक कर हो रही बारिश से पंचायत की सड़कों व गलियों में जलजमाव से स्थिति बदतर हो गयी है. आधा दर्जन गलियों में जलजमाव कायम रहा. नालियों की सफाई नहीं होने और बरसात से पूर्व कूड़े का उठाव नहीं होने से पंचायत क्षेत्र बजबजा रहा है
गंदगी का अंबार होने के कारण महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है. नालों की उड़ाही बरसात के समय ही की जाती है.,जिससे सड़क पर लगा कचड़ा बारिश के सहारे पुन: नाली में चला जाता है और नाला जाम हो जाता है. जलजमाव व गंदगी से आने-जानेवाले लोग भी परेशान होते हैं.
अधिक जलजमाव के कारण लोग रास्ते बदल देते है. गाव की मुख्य सड़क पर मुरार, खेवली में कूड़े का ढेर लगा हुआ है. कूड़े की बदबू से आने-जाने वाले राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है. कूड़े का उठाव नहीं होने से लोगों में आक्रोश है. दूसरी ओर भजपा के प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल पंडित ने सफाई के प्रति उपेक्षा बरते जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि अगले साल की तरह खेवली में महामारी फैली थी तो भाजपा आंदोलन करेगी. उन्होंने अधिकारियों से गंदगी साफ कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










