इलाज के दौरान कैदी की मौत

Published at :16 Jul 2013 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
इलाज के दौरान कैदी की मौत

बक्सर : इलाज के दौरान ओपेन जेल के बंदी दीपा राम की मौत हो गयी. राजपुर थाना क्षेत्र के सगरा गांव निवासी कैदी दीपा राम हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. उक्त कैदी सजा की 13 वर्ष पूरा कर चुका था. इस बीच गुरुवार को ब्रेन हैमरेज होने के […]

विज्ञापन

बक्सर : इलाज के दौरान ओपेन जेल के बंदी दीपा राम की मौत हो गयी. राजपुर थाना क्षेत्र के सगरा गांव निवासी कैदी दीपा राम हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. उक्त कैदी सजा की 13 वर्ष पूरा कर चुका था.

इस बीच गुरुवार को ब्रेन हैमरेज होने के कारण बंदी को इलाज के लिए सदर अस्पताल दाखिल कराया गया था, जहां इलाज के दौरान कैदी की मौत हो गयी. कैदी के रिश्तेदार सुभाष राम ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन ने इसकी सूचना परिवारवालों को नहीं दी और न ही उसका बेहतर इलाज कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन