बारिश से मौसम खुशगवार

Published at :16 Jul 2013 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश से मौसम खुशगवार

बक्सर : कई दिनों से भीषण गरमी झेल रहे लोगों को रविवार को बारिश की फुहारों ने राहत दिलायी. रविवार की दोपहर हुई बारिश से तपती धरती को नमी मिली. बारिश होने के बाद किसानों ने भी खेतों की ओर रूख किया. अभी गांव में धान का बीज डालने का काम चल रहा है. सुबह […]

विज्ञापन

बक्सर : कई दिनों से भीषण गरमी झेल रहे लोगों को रविवार को बारिश की फुहारों ने राहत दिलायी. रविवार की दोपहर हुई बारिश से तपती धरती को नमी मिली. बारिश होने के बाद किसानों ने भी खेतों की ओर रूख किया. अभी गांव में धान का बीज डालने का काम चल रहा है. सुबह से आसमान में बादल उमड़ घुमड़ रहे थे. झुलसा देनेवाली गरमी से परेशान लोगों की निगाहें आसमान की ओर लगी हुई थी. दोपहर के वक्त बूंदाबांदी शुरू होने से लोगों को राहत मिली.

कई लोगों ने बारिश में भीग कर मौसम का आनंद लिया. वहीं कई लोग बरामदे में बैठ इस दौरान ठंडी हवा के झोकों का भी खूब आनंद लिया. बारिश के बाद इस भीषण गरमी से लोगों को राहत मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन