शराबियों को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने मुरार थाने का किया घेराव, पुलिस ने भांजीं लाठियां
Updated at : 14 Jan 2020 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : मुरार थाने की पुलिस को दो शराबियों को पकड़ना महंगा पड़ गया. शराबी को छुड़ाने के लिए गांव के लोगों ने मुरार थाने का घेराव किया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया. इसे लेकर कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह दलबल […]
विज्ञापन
बक्सर : मुरार थाने की पुलिस को दो शराबियों को पकड़ना महंगा पड़ गया. शराबी को छुड़ाने के लिए गांव के लोगों ने मुरार थाने का घेराव किया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया. इसे लेकर कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों को डुमरांव एसडीपीओ समझाने की कोशिश की लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं थे.
इसके बाद डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने पुलिस के जवानों को लाठीचार्ज करने का आदेश दे दिया. पुलिस को लाठियां भांजते देख ग्रामीण भाग गये. ग्रामीणों ने चौगाईं-बगेन मार्ग को तीन घंटे तक जाम कर प्रदर्शन किया. एसपी ने कहा कि थाने का घेराव और शराबियों को छुड़वाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी, जितने भी लोगों ने थाने का घेरा है , उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने कहा कि कोई भी शराब पीने और शराब बेचने के आरोप में पकड़ा जायेगा तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी. सुधीर कुमार पुरिको, प्रभारी एसपी, बक्सर
ग्रामीणों ने कहा पुलिस बिकवा रही है शराब
चौगाईं के लोगों ने कहा कि मुरार थाना की पुलिस इलाके में शराब बिकवा रही है, जिससे लोग शराब पी रहे हैं. अगर पुलिस शराब तस्करों पर कार्रवाई करती तो शायद आज एक भी युवक शराब के नशे में गिरफ्तार नहीं होता. पुलिस को कई बार सूचना दी गयी कि गांव में शराब की किया जा रहा है लेकिन आज तक थानाध्यक्ष ने कार्रवाई नहीं की.
साथ ही शराब तस्करों से मिलकर शराब बिकवाते हैं. लोगों ने कहा कि पुलिस केवल गरीब लोगों को ही पकड़ रही है. बड़े लोगों को तो पैसा लेकर छोड़ दे रही है. ग्रामीणों ने कहा कि हम लोग शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए कहने गये थे, जहां थानाध्यक्ष ने सभी लोगों पर शराबियों को छुड़ाने की झूठी अफवाह उड़ा दी. पुलिस अपने बचाव के लिए झूठा आरोप लगा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




