धारदार हथियार से पति ने की पत्नी की हत्या, फिर की खुदकुशी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2019 5:10 PM
नावानगर/केसठ : घरेलू विवाद के चलते शुक्रवार को पति ने ही पत्नी की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी और खुद भी गर्दन रेत कर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलने पर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए […]
नावानगर/केसठ : घरेलू विवाद के चलते शुक्रवार को पति ने ही पत्नी की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी और खुद भी गर्दन रेत कर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलने पर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही मामले की जांच में जुट गयी. घटना नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव की बतायी जाती है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि केसठ गांव निवासी रोहित और उसकी पत्नी शोभा देवी के बीच किसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि घर का दरवाजा बंद कर दोनों एक-दूसरे से लड़ने लगे. इसी बीच, घर की छत के ऊपर चल रहे स्कूल के बच्चों ने दोनों को लड़ते देखा. पति रोहित कुमार सिंह ने धारदार हथियार से पत्नी शोभा देवी को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने खुद अपनी गर्दन रेत डाली. दोनों को तड़पता देख बच्चे चिल्लाने लगे. बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गये और घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किये. लोगों ने देखा कि रोहित की पत्नी की मौत हो चुकी है. जबकि, रोहित की सांसें चल रही हैं. स्थानीय लोगों ने रोहित को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया. इसी बीच, रास्ते में ही रोहित ने दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नावानगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. साथ ही दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, घटनास्थल से पुलिस को हथियार नहीं मिला है. पुलिस धारदार हथियार के लिए घर की तलाशी ले रही है. डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा है. बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










