श्रमजीवी का इंजन फेल, ठप रहा परिचालन

Updated at : 19 Sep 2019 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
श्रमजीवी का इंजन फेल, ठप रहा परिचालन

बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के कुछमन स्टेशन के समीप अचानक डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया. इंजन फेल होने से करीब दो घंटे डाउन लाइन परिचालन बाधित रहा. हालांकि घटना के दो घंटे के बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से मालगाड़ी का इंजन भेजकर श्रमजीवी एक्सप्रेस को आगे के […]

विज्ञापन

बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के कुछमन स्टेशन के समीप अचानक डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया. इंजन फेल होने से करीब दो घंटे डाउन लाइन परिचालन बाधित रहा. हालांकि घटना के दो घंटे के बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से मालगाड़ी का इंजन भेजकर श्रमजीवी एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया गया.

ट्रेन के लेटलतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से चलकर राजगीर को जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस जैसे ही कुछमन स्टेशन के समीप पहुंची तो अचानक उसके इंजन में खराबी आ गयी.
पता चला कि इंजन में तकनीकी खराबी आयी है. इसके बाद ड्राइवर ने ट्रेन को कुछमन स्टेशन के समीप ही रोक दिया. इस दौरान चालक द्वारा इंजन बनाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन इंजन की खराबी को दूरी नहीं हो सकी. इसके बाद चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी.
इंजन फेल होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया. अधिकारी इधर-उधर भागते नजर आये. करीब दो घंटे बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से मालगाड़ी का इंजन भेजकर श्रमजीवी एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया गया. वहीं ट्रेन का इंजन फेल होने से डाउन लाइन का परिचालन पूरी तरह से बाधित रहा.
दो घंटे के बाद डाउन लाइन का परिचालन चालू किया गया. परिचालन बाधित होने से कई ट्रेनों को जहां-तहां खड़ा करना पड़ा. बक्सर स्टेशन मास्टर रंजन कुमार ने बताया कि कुछमन स्टेशन के समीप श्रमजीवी का इंजन फेल हो गया था. करीब दो घंटे के बाद परिचालन को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन